ओबरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता,अवैंध गाजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
वीरेंद्र कुमार (संवाददाता)
पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीना के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व मादक पदार्थों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी ओबरा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर
पुलिस टीम ओबरा द्वारा समय 06.15 बजे रासपहाड़ी मोड़ से बग्घानाला की तरफ जाने वाली रोड पर एक नफर अभियुक्त गोविन्द कुमार पुत्र रामसनेही निवासी गजराज नगर डाला मोड़ के पास थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 32 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 110 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
इसके सम्बन्ध में थाना ओबरा पर मु0अ0सं0 50/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट बनाम गोविन्द कुमार पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उ0नि0 धर्मनारायण भार्गव, उ0नि0 रामलोचन , उ0नि0 राजेश दूबे , का0 अखिलेश कुमार शामिल रहे।

Comment List