नव अंशिका अंतरराष्ट्रीय महिला माह के तहत मनाया जा रहा है “द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव”
हर शनिवार को जुड़ेंगी हर वर्ग की “यूपी की सशक्त बेटियां”
शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में शगुन और सौम्या ने “क्या कहती है तू नारी” और “युगों युगों से पहेली” गाने पर मनभावन डांस किया। कृष्णा, खुशी, वैष्णवी ने “आई गिरि नंदिनी” और नैनसी ने “बेखौफ” गाने पर प्रभावी डांस कर प्रशंसा हासिल की। महिला दिवस के अवसर पर ही ऋषभ और खुशी ने प्रेरक कविताओं का पाठ किया। इस अवसर पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में शौर्य पहले, निधि दूसरे और सौम्या यादव तीसरे स्थान पर रहीं। इसके साथ ही स्लोगन प्रतियोगिता में शास्वत, ऋषब, और अलिशा सहित छात्राओं ने एक से बढ़कर एक संदेश दिये। इस अवसर पर अवध एकेडमी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य रुचि यादव और अध्यापिका अमिता सिंह को सम्मानित भी किया गया I
नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि “द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव” की शुरुआत 1 मार्च को गोमती नगर के रेल विहार कालोनी के घरों में काम करने वाली महिलाओं को “नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान” से हुई। दरअसल महिला दिवस शनिवार को मनाया जा रहा है इसलिए मार्च माह के सभी पांचों शनिवारों को, “मिशन शक्ति” को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम “शक्तिस्वरूपा उत्सव” के अंतर्गत आयोजित किये जा रहे हैं। इसमें विभिन्न वर्गों से सम्बंध रखने वाली यूपी की सशक्त बेटियों को शामिल किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को आयोजित किये जा रहे हैं।
Read More सपा का आरोप कानपुर की विधान सभा क्षेत्रों से नौ लाख मतदाताओं के नाम एस.आई.आर गणना प्रपत्र से हटेइस कड़ी में होली के पावन अवसर पर तीसरे शनिवार 15 मार्च को गुलाल की रंगोली की प्रतिस्पर्धा होगा। इसमें प्रतिभागियों को अपनी रंगोलियों की तस्वीरें अपनी सेल्फी संग व्हाट्सएप नंबर 9721700025 पर भेजनी होगी। उसी दिन “रंग-रंगीली सहेली” प्रतियोगिता, वेशभूषा प्रतियोगिता भी होगी जिसमें घरेलू महिलाएं सुसज्जित होकर अपनी तस्वीरें व्हाट्सएप नंबर 9721700025 पर भेज सकती हैं। इसका परिणाम 29 मार्च के समारोह में घोषित किए जाएंगे।

Comment List