कार की टक्कर से सात छात्राएं हुई घायल, परीक्षा से हुई वंचित

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

मीरजापुर।  प्रयागराज मीरजापुर मार्ग पर बिरोही गाव के सामने महाकुंभ मेला से वापस आ रही बैगनार कार ने आटो को मारी टक्कर ।आटो मे सवार सभी छात्रा इंटर की परीक्षा देने जा रही थी ।टक्कर से 8 छात्रा घायल हुई  तत्काल एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने दो छात्राओं को मंडलीय हॉस्पिटल भेज दिया।और सभी 5 छात्राओं को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी विजयपुर ले जाया गया ।डा. रत्नाकर मिश्र ने सभी छात्राओं को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
 
सभी छात्रा देहात कोतवाली के  भटौली ,और जौसरा गाव की रहने वाली है ।और सोमवार को जिगना थाना क्षेत्र के बोधनराम बिंद इंटर कालेज बनवरी पुर मे इंटर की परीक्षा देने जा रही थी ।घायल छात्राओं मे रेशमा ,काजल,शिल्पा, सीमा ,अनीता, प्रियंका ,दरूक्शा और रागिनी है रागिनी को हल्की चोट होने के कारण इलाज के बाद. परीक्षा देने के लिए भेज दिया गया।
 
पीएचसी विजयपुर  पर एडीएम शिव प्रताप शुक्ल,और थाना प्रभारी विन्ध्याचल ने छात्राओं का हाल जाना।बैगनार कार जिसका नं.बी,आर 04जे 2977है ।।थाना प्रभारी विन्ध्याचल अमित कुमार  ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को कब्जे मे ले लिया गया है ।स्थानीय लोगो ने बताया कि तेज रफ्तार कार और आटो पास लेते समय बगल  से टच हो गया और आटो पलट गयी। आटो मे लगभग 10लोग सवार थे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें