इफको नैनो उर्वरक के प्रयोग से ही किसानों में आएगी खुशहाली : बाल्मीकि त्रिपाठी।
देश और खेती के लिए रामबाण है नैनो इसकी गारंटी इफको जैसी किसानों की संस्था सत प्रतिशत देती है।
On
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज।
देश का किसान कृषि के क्षेत्र में निरंतर नई तकनीक को अपनाते हुए उत्पादन बढ़ाने की तरफ प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में इफको के दो नए उत्पाद इफको नैनो यूरिया प्लस एवं नैनो डीएपी किसान की खेती की लागत को कम करने के लिए राम बाड़ है।इसकी गारंटी इफको जैसी विश्वसनीय संस्था और भारत सरकार देती है।इसलिए किसान भाई इसका प्रयोग आंख मूद कर करे।

उक्त बातें बरना बाजार फूलपुर में कोरडेट द्वारा समन्वित ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रबी फसल विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश के विकास मे महिलाओं का अहम योगदान है। खेती किसानी में महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। इनको नैनो के प्रति जागरूक होना जरूरी है।उन्होंने महिलाओं की अच्छी संख्या में इस गोष्ठी में भाग लेने के लिए नैनो और किसानी के लिए शुभ लक्षण बताया।
उन्होंने कहा कहा प्रधान मंत्री श्री मोदी और इफको संस्था के प्रबंध निदेशक डॉक्टर उदय शंकर अवस्थी ने नैनो की खोज बड़े वैज्ञानिक शोध के बाद किया है इसलिए नैनो के उत्पाद नैनो यूरिया प्लस तथा नैनो डीएपी की गारंटी है कि इसके उपयोग से किसानों को भारी लाभ होगा।
इफको नई दिल्ली से पधारे उप महा प्रबंधक विपणन रजनीश पाण्डेय ने किसानों और देश के विकास के प्रति इफको की कटिबद्धता को बताते हुए कहा कि नैनो उर्वरकों के प्रयोग से हम सस्ती और टिकाउ खेती कर सकते हैं। इफको उ0प्र0 के राज्य विपणन प्रबंधक एवं सचीव कोरडेट ने विस्तार से और सरल भाषा में नैनो उर्वरकों , सागरिका, जैव उर्वरकों एवं इफको के अन्य उत्पादों के उपयोग की जानकारी दी।
तभी हम आपके अनुरूप उर्वरकों और तकनीक को आपके बीच में ला पाएंगे ।
सभा में कॉरडेट प्रबंध समिति के सदसय आरपी सिंह बघेल , राज दत्त पाण्डेय एवं अभय चौधरी वरिष्ठ पत्रकार दया शंकर त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के प्रारंभ में कॉर्डेट फूलपुर के प्रधानाचार्य डॉक्टर हरिश्चंद्र जी ने कॉर्डेट फूलपुर द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम में आए हुए कृषकों को तरल जैव उर्वरक एवं जैव उर्वरक का निशुल्क वितरण किया गया। सभा में कृषकों का कॉर्डेट में कार्य कर रहे श्रमिकों का उनके अच्छे कृषि कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया । वरूणेश्वर महादेव ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। के कार्यक्रम के अंत में मुकेश तिवारी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
14 Dec 2025
13 Dec 2025
12 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
14 Dec 2025 22:42:57
School Holiday: साल के आखिरी महीने दिसंबर का दूसरा सप्ताह अब समाप्त होने जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List