भाजपा के सभी मोर्चो की संयुक्त बैठक सम्पन्न

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

अम्बेडकरनगर

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा के सभी मोर्चों की संयुक्त बैठक मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव की उपस्थिति और अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री अविनाश सोनकर की अध्यक्षता एम महिला मोर्चा जिला महामंत्री अंजू पाण्डेय के संचालन में सम्पन्न हुआ। 
       

       मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव ने भाजपा की संयुक्त मोर्चे की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सरकार की मंशा है कि संविधान गौरव अभियान के तहत बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की विचारों एवं भाजपा सरकार के जन कल्याण की योजनाओं को घर-घर और जन जन तक पहुंचाते हुए उनको जागरूक करना है।

देश की जनता को संविधान से संबंधित सभी अधिकारों को बताना और उसके पालन कराने हेतु भाजपा द्वारा संविधान गौरव अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि बाबा साहब द्वारा बनाए गए भारतीय संविधान और उनके महत्वपूर्ण विशेषताओं एवं अधिकारों से परिचित कराने और सभी नागरिकों को संविधान का पालन करने तथा संविधान की मूल भावनाओं से निपुण बनाने के लिए भाजपा की यह अभियान है।

कुशीनगर: नाबालिग बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग Read More कुशीनगर: नाबालिग बच्चों से मजदूरी का वीडियो वायरल, जांच की उठी मांग

      बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमलेश यादव, अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपचंद, राजेश्वर गौतम, आकाश कुमार, जितेंद्र प्रताप, कृष्ण कुमार, रमेश चंद्र, इंद्रजीत कुमार, प्रवीण कुमार, सगेलू राम कनौजिया, राकेश कुमार, मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

संत एंथोनी कालेज में जनगणना हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ Read More संत एंथोनी कालेज में जनगणना हेतु प्रगणक एवं सुपरवाइजर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रारम्भ

About The Author

Post Comments

Comments