उत्तर मध्य रेलवे के 05 कर्मचारी एवं अधिकारी अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार होगे सम्मानित।
विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 21 दिसंबर कोहोगा।
On
एन सी आर के पांच लोग होगे सम्मानित
प्रयागराज। विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह का आयोजन 21 दिसंबर कोहोगा। इसमे , रेल, सूचना एवं प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स, सूचना प्रौद्योगिकी, अश्विनी वैष्णव द्वारा भारत मंडपम दिल्ली में रेल कर्मचारियो एवं अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के पाँच कर्मचारी एवं अधिकारी अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार समारोह 2024 के लिए नामित किया गया है।
विजेंद्र कुमार मीणा, पोइंट्समेंन(काटेवाला) के पद पर रामगढ़ स्टेशन,आगरा मंडल में कार्यरत है इनहोने रेल कार्य के दौरान रामगढ स्टेशन के रेल समपार -95 पर दिनांक 11.4.2023 को समय 8 से 20 बजे की ड्यूटी पर कार्यरत थे। एक महिला गोद में बच्चों को लेकर ट्रैक पर आ रही थी समपार गाड़ी सं 12403 के लिए बंद था। कर्मी महिला को पटरी से दूर जाने को बोला की पटरी पर ट्रेन आ रही है। ट्रेन नजदीक ही दिखाई दे रही थी। महिला ट्रैक के बीच में आ चुकी थी गेटमैन की बात को सुनकर भी अनसुना कर ट्रैक के पास चली गई। कर्मचारी ने अपनी सूझबुझ से महिला व बच्चों को उठाकर ट्रैक के किनारे पहुंचा ही था यदि 5 सेकंड की देरी हो जाती जब तक ट्रेन 12403 महिला व बच्चों की जान जा सकती थी। इस दौरान विजेंद्र कुमार मीणा की जान भी जा सकती थी। यह बहुत ही नेक व सराहनीय कार्य किया गया है।

2. श्री पंकज कुमार रजक, मुख्य प्रयागराज मंडल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक के रूप में कार्यरत है कर्मचारी नें अपनी कार्य के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 में, हमारे सामूहिक प्रयासों के कारण प्रयागराज मंडल ने विभिन्न अनुबंधों को सफलतापूर्वक प्रदान किया है। 03 NINFRIS प्रस्ताव, 05 आउट ऑफ होम, 15 RDN (डिजिटल और नॉन डिजिटल), 01 एसी वेटिंग रूम, 01 एग्जीक्यूटिव लाउंज, 01 क्लॉक रूम, 08 व्हाइट एटीएम (06 स्टेशन), 04 बैटरी संचालित कार (02 स्टेशन), 02 स्लीपिंग पॉड, 01 पार्सल पैकिंग (04 स्टेशन) और 05 रेल कोच अनुबंध। रेलवे बोर्ड को वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए गैर किराया राजस्व के लिए रुपए 137 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, रेलवे बोर्ड द्वारा दिए गए लक्ष्य के आलोक में, प्रयागराज मंडल ने एनएफआर के तहत विभिन्न क्षेत्र गतिविधि में प्रयास किए हैं और रुपए 437 लाख यानि (+) 319% अधिक और वित्त वर्ष 2022-23 की तुलना में (+) 286% की उपलब्धि भी हासिल की। यह प्रयागराज मंडल द्वारा गैर किराया राजस्व में अर्जित की गई अब तक की सबसे अधिक राशि थी।
3. गुरजीत कौर, ओ एस डी स्पोर्ट्स मुख्यालय में कार्यरत है इन्होने 2014 से अब तक विशेषज्ञ ड्रैग फ्लिकर और डिफेंडर के रूप में 137 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में भारतीय महिला हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया है और जापान में XXXII ओलंपिक गेम्स टोक्यो (महिला) 2021 (चौथे स्थान) में भाग लिया और भारत की ऐतिहासिक 1-0 की जीत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच विजयी गोल किया, जिसने भारतीय महिला हॉकी टीम को प्रतिष्ठित आयोजन में अपने पहले सेमीफाइनल में जगह दिलाई। एफआईएच महिला प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड 20-21 जीता, एफआईएच महिला नेशंस कप 2022 में स्वर्ण पदक। XXII कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कांस्य, एशियाई खेल 2018 में रजत। एशियाई चैंपियंस 2018 में रजत। महिला एशिया कप 2017 में स्वर्ण पदक। महिला एशिया कप 2022 में कांस्य। XXI कॉमनवेल्थ गेम्स में भाग लिया, दक्षिण एशियाई खेल 2016 में स्वर्ण पदक। पंजाब सरकार का 2019 महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार। एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2022 खेला, स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर 2019 स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड, ओलंपिक क्वाली टूर्नामेंट 2019 में टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी।
4. दीपा कुमारी, सहायक लोको पायलट (इलेक्ट्रिकल)के पद पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन, प्रयागराज मंडल में कार्यरत है हमारे अनुकरणीय प्रदर्शन और कर्तव्य के प्रति समर्पण के सम्मान में उत्कृष्ट कार्य ने उत्कृष्टता के उच्च मानक स्थापित किए हैं और संचालन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, हमारी भूमिका के प्रति इनकी प्रतिबद्धता और इनकी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ सराहनीय हैं।
5. श्री मनमोहन मिश्र ट्रैकमेन्टेनर III के पद पर यूनिट नं. 158 चित्रकूटधाम स्टेशन , झाँसी मंडल में कार्यरत हैं। कर्मचारी के अथक परिश्रम एवं लगन के कारण PQRS किमी. 1320/0-1340/0 एवं BCM मशीन का कुशल संचालन वरिष्ठ अनुभाग अभियन्ता/रेलपथ/चित्रकूटधाम कर्वी के आधीन सकुशल सम्पन्न हुआ। स्क्रैप मटेरियल के निस्तारण में इन्होंने काफी योगदान दिया है। श्री मनमोहन मिश्र कर्तव्यनिष्ठ, सत्यनिष्ठ एवं लगनशील हैं। इनके कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई है।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
15 Dec 2025
15 Dec 2025
15 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
15 Dec 2025 22:00:19
Gold Silver Price: सोने–चांदी के दामों में आज 15 दिसंबर 2025, यानी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को मामूली गिरावट...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List