ओबरा तापीय परियोजना और नगर पंचायत के बीच भूमि विवाद गहराया

ओबरा तापीय परियोजना और नगर पंचायत के बीच भूमि विवाद गहराया

ओबरा:

ओबरा तापीय परियोजना निगम और नगर पंचायत ओबरा के बीच भूमि विवाद लगातार गहराता जा रहा है। तापीय परियोजना निगम ने नगर पंचायत को स्पष्ट निर्देश दिया है कि निगम की स्वामित्व वाली भूमि पर कोई भी कार्य करने से पहले अनिवार्य रूप से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लिया जाए।

ओबरा तापीय परियोजना और नगर पंचायत के बीच भूमि विवाद गहराया
हाल ही में, नगर पंचायत द्वारा तापीय परियोजना की सुरक्षा दीवार के पास बिना अनुमति के एक शेड का निर्माण किया जा रहा था। इस पर परियोजना अधिकारियों ने तुरंत रोक लगा दी। नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि और कर्मचारी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने परियोजना अधिकारियों के निर्देशों का पालन नहीं किया।


यह पहला मामला नहीं है जब नगर पंचायत ने परियोजना निगम की भूमि पर बिना अनुमति के निर्माण कार्य कराया हो। नगर पंचायत ने निगम की भूमि पर सड़क, नाली और खड़ंजा जैसे कई विकास कार्य कराए हैं, जिस पर परियोजना अधिकारियों ने आपत्ति जताई है।

IAS Success Story: डॉक्टरी छोड़ 2 बार पास की UPSC परीक्षा, कड़ी मेहनत से पहले IPS और फिर बनीं IAS Read More IAS Success Story: डॉक्टरी छोड़ 2 बार पास की UPSC परीक्षा, कड़ी मेहनत से पहले IPS और फिर बनीं IAS

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel