नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
किसानों को खाद न मिलने से नाराज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष ने एसडीएम को दिया अल्टीमेटम
मोहनलालगंज तहसील में किसानों को खाद न मिलने के कारण किसानों में बढ़ रहा आक्रोश ।
भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रावत ने एसडीएम मोहनलालगंज बृजेश वर्मा को दी चेतावनी ।
विनीत कुमार मिश्रा
(जिला संवाददाता, लखनऊ)
लखनऊ
राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज तहसील में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रावत ने एसडीएम मोहनलालगंज बृजेश वर्मा को किसानों की समस्याओं से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा ।

जिलाध्यक्ष राजेश कुमार रावत ने बताया कि किसानों को समय से खाद न मिलने के कारण किसानों में लगातार आक्रोश बढ़ता जा रहा है । उन्होंने एसडीएम को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 20 नवम्बर तक किसानों को खाद मुहैया नहीं कराई गई तो सभी समितियों में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक गुट के कार्यकर्ता तालाबंदी कर तहसील प्रांगण में धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे ।


Comments