असम-अरुणाचल सीमांत इलाके दीपा की भूमि शीघ्र असम सरकार द्वारा सर्वेक्षण कराने की  मांग ।

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

असम धेमाजी जिला से संजय नाथ की खास रिपोर्ट -10 नबंवर। असम धेमाजी जिले की सिलापथार थाने अंतर्गत असम-अरुणाचल सीमांत इलाके दीपा नर-नारी, शांतिपाथर और आदि पथार में सैकड़ों परिवार हैं जो अपने भूमि अधिकार से वंचित होने के कगार पर हैं। गत छो दशक से सिसिबरगांव राजह चक्र के अधीन में खजाने देखर घर मकान बनाकर खेती कर जिवन निर्वाह कर आ रही है।प्रसाशन इलाके को रेड लाइन इलाके कहकर बसुंधरा 3.0 में से बंचित रखे हैं।
 
दोनों गांवों में असम सरकार द्वारा स्थापित आंगनवाड़ी केंद्र, स्कूल, मंदिर, जल आपूर्ति योजनाएं जैसी कई सरकारी योजनाएं हैं। हालांकि, अरूणाचल के लोगों ने  दावा करता रहा है कि दोनों गांवों की करीब हज़ारों बीघे जमीन अरूणाचल का है। इसे लेकर इलाके की लोगों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है। असम की धरती से असामियों को बेदखल करने की साजिश है और लोगों को जमीन का अधिकार देने के लिए सर्वेक्षण कराने की मांग की है तीनों गाओं की लोगों ने।

About The Author

Post Comments

Comments