अघोषित यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रही हैं सिसेंडी क्षेत्र की महिलाएं
..... परिवहन विभाग की उपेक्षा के चलते ग्रामीणों को आवागमन के लिए ई- रिक्शा एवं प्राइवेट वाहनों का करना पड़ता है लम्बा इंतजार।
On
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सिसेंडी क्षेत्र की महिलाएं एवं छात्राएं इन दिनों अघोषित यात्रा प्रतिबंध का सामना कर रही हैं।यह स्थिति पिछले कई महीनों से बनी हुई है। ज्ञातव्य है कि मोहनलाल गंज मौरावां मार्ग स्थित जबरेला में सई नदी पर बना हुआ पुल जर्जर होने के कारण भारी वाहनों के आवागमन के लिए बन्द कर दिया गया है।नये पुल का निर्माण लगभग दो वर्ष में पूरा होने की उम्मीद है। इसके कारण मौरावां तक जाने वाली बसें बन्थरा से असोहा होकर चलने के कारण सिसेंडी क्षेत्र की महिलाओं व छात्राओं को अचानक यात्रा प्रतिबंध जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह स्थिति लगभग दो वर्षों तक रहने की सम्भावना है। अभिभावकों के लिए छात्राओं एवं महिलाओं को कालेज व काम पर भेजने के लिए असुरक्षित यात्रा साधनों यथा ई-रिक्शा व टैक्सी का उपयोग करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निवासियों का कहना है कि लखनऊ से मोहनलाल गंज तक चलने वाली उपनगरीय बसों का रूट यदि सिसेंडी तक बढ़ा दिया जाय तो सिसेंडी क्षेत्र की महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है।इस सुविधा से सिसेंडी क्षेत्र के लगभग 25 से 30 ग्रामपंचायत की महिलाओं व छात्राओं को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध हो जायेगी व परिवहन विभाग की उपनगरीय बसों का लोड फैक्टर भी बढ़ जायेगा।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
18 Dec 2025
18 Dec 2025
18 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
18 Dec 2025 21:55:11
Bank Holiday: अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करना है, तो यह खबर आपके लिए अहम है। शुक्रवार,...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List