कुशीनगर : प्रदेश के पहली नगरपालिका बनी पडरौना, पुजारियों को मिलेगा मानदेय

अब पडरौना नगरपालिका क्षेत्र के प्रत्येक मंदिरों के पुजारी को मिलेंगे ₹1500/

कुशीनगर : प्रदेश के पहली नगरपालिका बनी पडरौना, पुजारियों को मिलेगा मानदेय

कुशीनगर (स्वतंत्र प्रभात)। जिले के पडरौना नगरपालिका परिषद अध्यक्ष विनय जायसवाल ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए रामनवमी के दिन शुक्रवार को नगर क्षेत्र के सभी मंदिरों के पुजारियों को ₹1500/ मानदेय देने की घोषणा कर दी हैं।

इस पर नगरपालिका को प्रतिमाह डेढ़ लाख से अधिक खर्च करना होगा। इसको लेकर बजट हेतु प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है। सभी आयु वर्ग के पुजारियों को यह सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अभी कुछ दिन पूर्व मंदिरों के 60 वर्ष के ऊपर के पुजारियों-पुरोहितों को मानदेय व खाद्यान्न देने की बात कही थी, फिलहाल अभी वह लागू नहीं हो सका है। योगी सरकार के मंदिरों के पुजारियों-पुरोहितों के हित में ध्यान रखते हुए ही नगर पालिका पडरौना ने यह कदम उठाया है। दावा है कि प्रदेश की यह पहली नगरपालिका है जहां, यह व्यवस्था लागू की गई है।

मुख्यमंत्री योगी ने 60 वर्ष से ऊपर के पुजारी-पुरोहितों को यह सुविधा देने की बात कही तो नगरपालिका ने सभी आयु वर्ग पुजारियों को मानदेय देने का प्रविधान किया है। यह सुविधा दीपावली से पूर्व ही मिलने लगेगी, इस पर मुहर लग गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से उठाया कदम : नगरपालिका अध्यक्ष

मनरेगा साइड पर अपलोड फर्जी फोटो ने ग्राम पंचायत महेवा कुंवर के भ्रष्टाचार की खोली पोल Read More मनरेगा साइड पर अपलोड फर्जी फोटो ने ग्राम पंचायत महेवा कुंवर के भ्रष्टाचार की खोली पोल

नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने बताया कि यह कदम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से उठाया गया है। कोरोनाकाल में मंदिरों के पुजारियों-पुरोहितों के सामने धन की गंभीर समस्या देखने को मिली थी। सरकार भी इसको लेकर काफी संजीदा है। मानदेय के बाद अन्य सुविधाओं को लेकर भी नपा कदम उठाएगी, ताकि भगवान की सेवा करने वाले पुजारी-पुरोहितों के सामने कोई समस्या न रहे।

एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया, Read More एसआईआर फ़ार्म भरने के लिए 980 किमी का सफर किया,

मानदेय पर बोर्ड ने लगाई मुहर

भटकी हुई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने  घर पहुँचाया  Read More भटकी हुई मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को पुलिस ने  घर पहुँचाया 

नगरपालिका अध्यक्ष ने अपने इस प्रस्ताव को लेकर जब बैठक बुलाई तो बोर्ड के सदस्यों ने भी सर्वसम्मति से इस अपर अपनी मुहर लगा दी। इसके साथ ही अब यह नगरपालिका के दायित्व में शामिल हो गया। सभासद रविंद्र जायसवाल, छोटे, विश्वनाथ प्रताप सिंह, सोनू राज कुशवाहा, चंदन जायसवाल, पीयूष सिंह, संजय, बलवंत, बबलू खरवार, प्रवीण सिंह, श्याम साहा, अनिल जायसवाल, सौरभ सिंह, प्रमोद श्रीवास्तव, बलवंत, संतोष, उत्तम, अभिनाश, रामाश्रय व अन्य सभासद, उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel