आरसी सेंटर में जमकर हुआ बंदरबाट की खबर का हुआ असर

अधिकारियों के जांच के बाद आरसी सेंटर की बदली तस्वीर करवाया गया मरम्मत कार्य

Swatantra Prabhat Balrampur Picture
Published On

विशेष संवाददाता मसूद अनवर की रिपोर्ट 

बलरामपुर

ग्राम पंचायत में विकास कार्य को लेकर सरकार के दावे तो ग्राम पंचायतों की तस्वीर बदलने की होती है जिसको लेकर लाखों और करोड़ों रुपए ग्राम पंचायतों में खर्च कर ग्राम पंचायत क्षेत्र की तस्वीर बदलने की बात तो की जाती है लेकिन लाखो रुपिया खर्च करने के बाद भी तमाम कमिया मिलने की बात सामने आती है जंहा बंदरबाट का खेल जमकर खेला जाने को लेकर स्वतन्त्र प्रभात के पत्रकार टीम के द्वारा खबर कवरेज कर प्रकाशन किया गया जिसका संज्ञान लेकर जिले के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कार्य निरीक्षण को लेकर जांच टीम तैयार कर जांच की गई और आरसी सेंटर निर्माण में आई कमी को मरम्मत करवाया गया ।

मामला विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत ओडाझार का है जहां पर ग्राम प्रधान और सचिव के मिलीभगत से विकास कार्यो में जमकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है की बात की गई थी जिसके चलते मानक और गुणवत्ता पर बड़े सवाल उत्पन्न हो रहे आरसी सेंटर से जुड़ा हुआ है मामला प्रकाश में आया है जिसका निर्माण लाखों रुपए खर्च करने के बाद हुए कार्य मे कमिया पाई गई की बात सामने आ रही है। जिसकी बाउंड्री वाल कई स्थानों पर टूटा हुआ है और अंदर का निर्माण भी काफी दयनीय स्थिति में है ।आरसी सेंटर में जमकर हुआ बंदरबाट की खबर का हुआ असर IMG-20240828-WA0014

स्कूल चलो अभियान: सिद्धार्थनगर में  विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, विधायक ने वितरित की पुस्तकें Read More स्कूल चलो अभियान: सिद्धार्थनगर में  विद्यार्थियों ने सुना मुख्यमंत्री योगी का संबोधन, विधायक ने वितरित की पुस्तकें

 निर्माण कार्य में अंदर किए गए निर्माण में भी जगह जगह दिवाल टूटी और फर्श भी नही है के साथ दीवाल भी क्रेक दिखी जिसकी तस्वीर सामने आ रही है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि आरसी सेंटर को अभी बने हुए 6 महीने भी नहीं बीते हैं और निर्माण कार्य पूरा भी नहीं हुआ है इसके पहले ही निर्माण कार्य धराशाई होने की बात देखने को मिल रही है। इससे साफ जाहिर होता है कि निर्माण कार्य में कितनी ईमानदारी बरती गई है । निर्माण कार्य मे बेहद घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है और घटिया सामग्री का उपयोग कर भ्रष्टाचार का बड़ा खेल खेला गया है इसके कारण ऐसी घटना होना स्वाभाविक है । जिसको लेकर जब विकासखंड अधिकारी तुलसीपुर से बात की जाती है तो उनका कहना है कि मामला संज्ञान में आया है टीम गठित कर जांच व कार्यवाही की जाएगी। जिसका संज्ञान लेकर ग्राम प्रधान व सचिव के द्वारा आरसी सेंटर की मरम्मत कार्य करवा का दरुस्त कर दिया गया है और जल्द ही अन्य छूटे कार्य को भी करवा आरसी सेंटर का संचालन करवाया जाने की जानकारी फि गई है।

Read More काली माता मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन

About The Author

Post Comments

Comments