नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कुशीनगर : स्कूली बच्चों ने राष्ट्र धुन बैंड बजाकर गांव चौक चौराहों पर जागृत किया राष्ट्र प्रेम की सद्भावना
विशुनपुरा विकास खंड क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने फहराया झंडा, बच्चो को लड्डू खिलाकर कराया मुंह मीठा
ब्यूरो प्रमुख प्रमोद रौनियार
कुशीनगर ( स्वतंत्र प्रभात)। 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह की राष्ट्र भक्ति की गूंज जिले में क्षितिज पर गुंजायमान हो उठी थी , पारंपरिक वेश भूषा पहने, हाथों में तिरंगा प्यारा झंडा लिए बच्चो द्वारा बैंड की धुन पर ध्वजारोहण उपरांत गांव के चौक चौराहों से गुजर रही बच्चो की मनोहारी राष्ट्र भक्ति की रैली सहसा दर्शकों को आकर्षित कर रही थी। भारत माता की जयकारों और धुनों से आकाश गूंजता रहा।
विकास खंड खड्डा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कटाई भरपुरवा के ग्राम प्रधान नर्वदेश्वर चौरसिया द्वारा पंचायत के सभी सरकारी अर्धसरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया और स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चो को मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया।

इसी क्रम में जिले के विकास खंड विशुनपुरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटहां बाजार के ग्राम प्रधान मोहन कुशवाहा ने जूनियर हाईस्कूल और प्राथमिक विद्यालय एवं अर्ध सरकारी स्कूलों में झंडारोहण किया गया और स्कूली बच्चे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया।

सिसवा गोइती के भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पिपरा बाजार एवं ग्राम प्रधान ग्राम प्रधान लल्लन प्रसाद गुप्त द्वारा बच्चो द्वारा प्रस्तुत राष्ट्र भक्ति आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में पहुंच बच्चो का हौसला अफजाई बढ़ाया और ध्वजारोहण उपरांत मिठाई वितरित कर मुंह मीठा कराया।

ग्राम पंचायत ज़रार के ग्राम प्रधान सतीश कुमार गौतम द्वारा गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय एवं निजी विद्यालयों में ध्वजारोहण करके बच्चों एवं उपस्थित अभिवको को संबोधित करते हुए कहा की आज जो 78 वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा हैं यह देश के सैकड़ों महापुरूषों की शहादत हैं, की आज हम भारत के आजादी की जश्न मना रहे हैं,उन बलिदानियों को हम सभी श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन करते हैं। तदोपरांत बच्चो संग अभिभावकों को लड्डू वितरण कर खुशी मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान पुत्र उपेंद्र गौतम सहित ग्राम पंचायत के सम्मानित सदस्य शामिल रहे।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत अहिरौली के ग्राम प्रधान सुरेश जायसवाल द्वारा गांव के सभी विद्यालयों एवं निजी विद्यालयों में झंडा फहराया गया और बच्चो को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। ग्राम पंचायत पखनहा के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुनीब भारती द्वारा सभी सरकारी अर्धसरकारी विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया और बच्चो को मिठाई खिलाकर राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत किया।

ग्राम पंचायत माघी कोठिलवा के समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान गोबरी उर्फ नथुनी चौहान द्वारा गांव के सभी विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया, इसी के साथ स्कूल के बच्चो को मिठाई खिलाकर बड़े ही धूमधाम से जश्न मनाने के उपरांत ग्राम सभा सहित क्षेत्र के सम्मानित जनों को दरवाजे पर आमंत्रित कर शुद्ध भोजन पकवान करवाया।


Comments