दो महिलाओ सहित कुल 09 की हीट वेव के चलते हुई मौत, 4 घंटे के अंदर मेडिकल कॉलेज पहुंचे 07 शव,सीएमएस बोले लू लगने की आशंका
On
कौशाम्बी। जिले में आसमान से बरस रही आग की चपेट में आने से दो महिलाओ सहित कुल 09 लोगों की मौत हो गयी है। गुरुवार को महज 04 घंटे के अंदर सात 07 लोगों की मौत हुई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की इन मौतों के बाद नींद उड़ गई है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के लालापुर निवासी राममिलन (35) पुत्र शीतल की लू लगने के कारण तबीयत बिगड़ गई। परिजन गंभीर हालत में उन्हें लेकर मंझनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इलाज शुरू होने के 15 मिनट बाद राममिलन ने दम तोड़ दिया।
कड़ा धाम थाना क्षेत्र के निजाम का पूरा की रहने वाली सारिका बनो (70) पत्नी इच्छन हैदर भी नौतपा का शिकार हो गई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई। करारी थाना क्षेत्र के अशोक नगर निवासी हीरालाल (70) पुत्र राम भजन को अचानक तेज बुखार आया। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचते इसके पहले उनकी सांसे थम गई।
कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर काजी गांव के रहने वाले जैनुद्दीन (60) पुत्र अब्दुल खालिक पैरालाइसिस अटैक से जूझ रहे थे। गर्मी के कारण अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के बरुआ निवासी राकेश कुमार (50) पुत्र लोकपाल, सैनी थाना क्षेत्र के गनपा की रहने वाली कौशल्या देवी (32) पत्नी नरेंद्र कुमार, महेवा घाट थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी जय बंधन (65) पुत्र झुरई को मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सीएमएस डॉ एसके शुक्ला ने बताया 2 मरीज को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज लाया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्हें लू लगने की आशंका जताई जा रही है। इसके अलावा जो भी लोग अस्पताल ले गए। वह मृत हालत में थे, उनकी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है।पोस्टमार्टम कार्रवाई के लिए संबंधित थाना पुलिस को सूचित किया गया है।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर
मनी लॉन्ड्रिंग केस में लगभग दो साल बाद आप नेता सत्येंद्र जैन को जमानत।
19 Oct 2024 16:52:51
नई दिल्ली। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की जमानत...
अंतर्राष्ट्रीय
श्रीलंका ने 17 गिरफ्तार भारतीय मछुआरों को वापस भेजा
21 Oct 2024 17:31:10
International Desk श्रीलंका ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार 17 भारतीय मछुआरों को वापस भेज दिया...
Comment List