दिल्ली में 7 सीटों पर काटती धूप के बीच बंपर वोटिंग

दिल्ली में 7 सीटों पर काटती धूप के बीच बंपर वोटिंग

स्वतंत्र प्रभात। एसडी सेठी।

दिल्ली। छठे चरण में  दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चिलचिलाती धूप,गर्मी से बेहाली के बावजूद जैसे तैसे मतदान संपन्न  हो गया। शाम 5 बजे तक का वोट प्रतिशत करीब 53.73 फीसदी पड चुका था।अभी अंतिम वोट प्रतिशत आंकडे का इंतजार है। लोगों में मतदान करने का करेज इस हद तक था कि , सुबह सवेरे 7 बजे से लोगों में  ईवीएम का बटन दबाने की होड मची रही। ये मतदान डालने का उत्साह शाम 6 बजे तक यूं ही बना रहा।   इस बीच हालांकि वोटर्स ने भी प्रशासन की ओर से खासी खामियां भी गिनाई। मतदाताओ का कहना था कि गर्मी ओर चिलचिलाती धूप में मतदान केंद्र तक पहुंच पाना आसान नहीं रहा।

बिमार, उम्रदराज,तक केंद्र के बाहर धूम में लम्बी लाइन भूखे प्यासे खडा रहना पडा।इतनी गर्मी के बावजूद प्रशासन की ओर से शीतल जल तक का इंतजाम नहीं किया गया था। गोदियो में छोटे बच्चे और ऊंगलियो को थामें बडे बच्चे प्यास के मारे परेशान दिखाई दिए। बावजूद इसके वोटर्स का उत्साह बरकरार था। मतदाताओ का आरोप था कि छत पर रखी पानी की टंकी से उबलते  पानी से ही गला तर करने को मजबूर मतदाता प्रशासन को कोसते नजर आए। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक मतदाताओ के आने का सिलसिला जारी रहा। शाम 5:00 बजे तक दिल्ली में 53.77 फीसदी वोट डाले जा चुके थे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने अपने परिवार के साथ सिविल लाइन बूथ पर अपने वोट डाले। उनका लोकसभा क्षेत्र चांदनी चौंक में पडता है। 85 वर्षीय पिता का हाथ थामें केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ बाकायदा लाइन में लगे ओर अपनी बारी पर वोट डाला। इसी तरह नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्यक्षी सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने भी वोट डाला। बहरहाल दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए थे। पुलिस बाकायदा ड्रोन के जरिए मतदान केंद्र के अंदर और बाहर पूरी चौकसी रख रहे थे। राजधानी दिल्ली से कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, देखें आज के ताजा रेट्स  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, देखें आज के ताजा रेट्स

मतदान बेहद शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सबसे ज्यादा उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट जहां से भाजपा के प्रत्यक्षी मनोज तिवारी के साथ कांग्रेस के कन्हैया कुमार के बीच तगडा मुकाबला देखने को मिला। दोनों ओर से मतदाताओ का रेला-का रेला केंद्र की ओर शाम तक भीडभाड देखी गई। इसके अलावा नोर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से भाजपा के योगेन्द्र चंदौलिया और कांग्रेस के उदित राज के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। टेबिल पर  उदित राज के कार्यकर्ताओ जिनमें आम आदमी के कार्यकरता समेत कांगेस के कार्यकर्ता मतदाताओं बीच घिरे दिखाई दिये।

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, देखें 8 दिसंबर के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, देखें 8 दिसंबर के ताजा रेट्स

वहीं  बूथ नंबर 232 पर भाजपा का कोई टेबल दिखाई नहीं दिया। लगता है उन्होंने मान लिया था कि बिना हाथ पैर हिलाए ही चार सौ पार की नैया को किनारे लगा लेगें।बहरहाल अब तो तमाम सातों लोकसभा सीटों के प्रत्यक्षियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो चुका है। अब 1 जून को सातवें चरण का चक्र पूरा होने के बाद 4 जून को तमाम 543 लोकसभा सीटों के परिणाम भी आ जाएगे। तब तक तमाम प्रत्यक्षियों की बेचैनी बनी रहने वाली है।

Central Employees: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 15 दिसंबर से बदल रहा ये नियम  Read More Central Employees: सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, 15 दिसंबर से बदल रहा ये नियम

 
 

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel