मजदूरी नही मिलने से आक्रोशित मनरेगा श्रमिकों ने पंचायत भवन पर किया प्रदर्शन

मजदूरी नही मिलने से आक्रोशित मनरेगा श्रमिकों ने पंचायत भवन पर किया प्रदर्शन

स्वतंत्र प्रभात 
ड्रमण्डगंज। विकास खंड के ऊंटी ग्राम पंचायत के मनरेगा श्रमिकों ने मजदूरी नही मिलने से आक्रोशित होकर शुक्रवार को पंचायत भवन पर प्रदर्शन कर मजदूरी दिए जाने की मांग की। मनरेगा श्रमिकों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन और नाली निर्माण के लिए एक वर्ष पूर्व कार्य किया था। कुछ मजदूरी का भुगतान किया गया लेकिन अभी तक पूरी मजदूरी नही मिल पाई है जिससे भूखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं।
 
पंचायत भवन के निर्माण में काम करने वाली श्रमिक शुकवरिया देवी ने बताया कि चार महीने काम किया था जिसका चार हजार रूपए मिला बाकी मजदूरी के लिए प्रधान के घर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। श्रमिक पन्ना लाल ने बताया कि नाली निर्माण के लिए 12 दिन काम किया था जिसकी मजदूरी मिल गई लेकिन पंचायत भवन में 32 दिन काम किया था जिसकी मजदूरी आज तक नही मिली। श्रमिक लोरिक ने बताया कि 39 दिन काम किया लेकिन एक रूपए मजदूरी नही मिली।
 
प्रदर्शन कर रहे श्रमिक बैरागी,लोरिक,शुकुवरिया देवी, राजेंद्र प्रसाद, पन्ना लाल फूलपत्ती देवी ने होली पर्व को देखते हुए मजदूरी का भुगतान किए जाने की मांग किया है।पंचायत भवन में शौचालय का निर्माण नही करवाया गया है। पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा भी नही लगवाया गया है। ग्राम सचिव प्रज्ञान शुक्ल ने बताया कि मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान हो चुका है।
 
श्रमिक गलत आरोप लगा रहे हैं।ग्राम प्रधान मार्कण्डेय प्रसाद मौर्य ने बताया कि ग्राम सचिव की लापरवाही से मस्टर रोल पर दस्तखत नही करने के चलते मनरेगा मजदूरों की मजदूरी नही मिल सकी है। मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान करवाए जाने के लिए बीडीओ से गुहार लगाई गई है। धनाभाव के कारण पंचायत भवन में शौचालय का निर्माण करवाया जा सका है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel