तीन साल बाद भी नही बन पाई सड़क हिचकोले खाने को मजबूर लोग

2021 में स्वीकृत सड़कों का आज तक पूरा नहीं हो सका नवनिर्माण

तीन साल बाद भी नही बन पाई सड़क हिचकोले खाने को मजबूर लोग

उन्नाव।

जनपद में दो प्रमुख सड़कों का निर्माण तीन साल बाद भी पूरा नहीं हो सका है।आज भी लोग इन मार्गों से हिचकोले खाते सफर कर रहे हैं। 

ऊंचद्वार-औरास मार्ग के चौड़ीकरण व निर्माण की मंजूरी सितंबर 2021 को मिली थी। 20 किमी लंबे मार्ग का चौड़ीकरण व निर्माण 35.95 करोड़ की लागत से सितंबर 2022 में पूरा हो जाना था लेकिन आज तक सड़क अधूरी ही पड़ी है। संस्था पर 2.04 करोड़ का जुर्माना भी लग चुका है। वहीं वर्ष 2021 में 15 किमी लंबे मुंशीगंज से रसूलाबाद मार्ग की चौड़ीकरण और नवनिर्माण के लिए दस करोड़ रुपये स्वीकृत हुए थे। ठेकेदार ने शुरुआती समय में तो काम में तेजी दिखाई और सडक़ के दोनों तरफ गहरे गड्ढे खोद दिए।

इसके बाद काम बंद कर दिया। फर्म पर एक करोड़ का जुर्माना भी लगाया गया। इसके बाद फर्म का अनुबंध पत्र निलंबित करने की कार्रवाई शुरू की। तब कहीं ठेकेदार ने फिर से काम शुरू कराया। अभी भी यह मार्ग पूरा नहीं हो सका है। इसके अलावा 19 किमी लंबे अजगैन-मोहान मार्ग के निर्माण के लिए जनवरी 24 में शासन ने 25.51 करोड़ का बजट स्वीकृत करने के बाद 6.37 करोड़ जारी किए थे। टेंडर प्रक्रिया में विभाग को दो माह लग गए।

इसी बीच चुनावी आचार संहिता की सुगबुगाहट शुरू हुई तो आनन फानन 16 मार्च को भूमि पूजन शुरू कर दिया गया। इसके बाद काम नहीं शुरू हुआ। एक्सईएन पीडब्ल्यूडी निर्माणखंड सुबोध कुमार ने बताया कि ऊंचद्वार औरास व मुंशीगंज रसूलाबाद मार्ग का निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्थाओं को जल्द काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। अजगैन मोहान मार्ग का निर्माण शुरू कराने के लिए ठेकेदार सामग्री आदि की व्यवस्था में लगा हुआ है। जल्द ही काम शुरू होगा।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel