गोंडा लोकसभा क्षेत्र से सियासी पिच पर अपनी अपनी जीत की तैयारी 

गठबंधन के दम पर सपा ने बिछाई विसात तो जीत की हैट्रिक की तैयारी में भाजपा प्रत्याशी

गोंडा लोकसभा क्षेत्र से सियासी पिच पर अपनी अपनी जीत की तैयारी 

स्वतंत्र प्रभात 
गोण्डा: सियासी पिच पर अपनी अपनी जीत की तैयारी में जुटे प्रत्याशी लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर से कीर्तिवर्धन सिंह पर भरोसा जताया है।भाजपा यहां से लगातार दो बार जीत चुकी है।वहीं सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर श्रेया वर्मा को प्रत्याशी घोषित किया बसपा ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।माना जा रहा है कि कुछ दिनों में बसपा अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी।
 
लोकसभा चुनावों की घोषणा होने के साथ ही सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंचने लगी है।गोण्डा में लगातार दो बार जीत के बाद हैट्रिक की तैयारी में जुटी भाजपा को रोकने की चुनौती सपा और बसपा के सामने है।गठबंधन के कारण सपा प्रत्याशी को जिताने के लिए कांग्रेस दम लगा रही है।अभी तक टिकट को लेकर स्थिति स्पष्ट न होने के बावजूद बसपा जीत का खाता खोलने के लिए आजमाइश कर रही है। 2014 और 2019 में भी भाजपा के प्रत्याशी कीर्तिवर्धन सिंह ने जीत हासिल की।
 
2024 में भाजपा ने एक बार फिर से कीर्तिवर्धन सिंह पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है।वहीं सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर पूर्व मंत्री स्वर्गीय बेनी प्रसाद वर्मा कि पौत्री को प्रत्याशी घोषित किया है।बसपा ने अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।माना जा रहा है कि कुछ दिनों में बसपा अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी।सूत्र बता रहे है कि टिकट के लिए कई आवेदन बसपा को मिले हैं।
 
बसपा को अब तक गोण्डा में लोकसभा चुनाव में जीत हासिल नहीं हुई है।राममंदिर और विकास कार्यों के दावे के साथ हर वर्ग पर भाजपा का दावा ठाकुर,ब्राह्मण और वैश्य बिरादरी के वोट के साथ ओबीसी और अनुसूचित जाति के वोटों पर भाजपा की नजर है।भाजपा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,आयुष्मान योजना,आवास योजना आदि के जरिये मुस्लिम मतदाताओं को भी रिझाने का प्रयास कर रही है।
 
पिछले चुनाव में सपा से गठबंधन के बावजूद बसपा प्रत्याशी को हार झेलनी पड़ी थी।मुस्लिम यादव और अनुसूचित जाति के वोट का भरोसा काम नहीं आया था।इस बार सपा ने श्रेया वर्मा  को प्रत्याशी बनाया है।कांग्रेस से गठबंधन के कारण सपा करीब मुस्लिम मतदाताओं के अपने पक्ष में होने का दावा कर रही है।
 
 
 
 

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel