सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है

भारतीय जनता पार्टी की सरकार: रितेश पांडेय

सर्वांगीण विकास के लिए तत्पर है

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर।
सरकारी नौकरियां सभी नौजवान का मुख्य उद्देश्य होता है।और इसका सम्मान भी करना चाहिए जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध भी है। वर्तमान में 40 करोड़ की आबादी के देश में कितनी सरकारी नौकरियां होगी इस पर हमें विचार करना चाहिए कुल चार प्रतिशत नौकरियां सरकारी नौकरियां होती हैं। वर्तमान में बेरोजगारी से लड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी सफल प्रयास कर रही है। जिसका एकमात्र उपाय देश प्रदेश और जिले में निवेश है। देश के सर्वांग विकास के लिए सबसे जरूरी जो मूलभूत सुविधाएं हैं जिसके लिए गरीब जूझता है जो कि किसी भी सरकार का प्रथम दायित्व होता है।
 
स्वास्थ्य,विकास बिजली,रोटी,कपड़ा,मकान यह सभी चीज मुख्य दायित्व एक सरकार का होता है। आज अगर आप देखेंगे भारतीय जनता पार्टी सभी विषयों पर पूर्णता काम करने का प्रयास किया है।पिछले 10 सालों के अंदर। हाल में ही मेरे द्वारा ही बेवाना में जनसंपर्क के दौरान भारतीय जनता पार्टी का हर एक कार्यकर्ता गांव,गरीब पिछड़े,दलित सबको एक समान नजरिये से देखते हुए घर घर जाकर आवास शौचालय, राशन,गैस आयुष्मान योजना के बारे पूछा गया और जो व्यक्ति सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से वंचित हुआ था उनको लाभान्वित किया गया।
 
उक्त बातें सांसद प्रत्याशी भारतीय जनता पार्टी रितेश पांडेय ने अकबरपुर विधानसभा की बैठक में 55 लोकसभा चुनाव कार्यालय पर कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए कही। लोकसभा प्रभारी धर्मेंद्र सिंह टिल्लू ने‌‌ कहा कि भारतीय जनता पार्टी पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ प्रबंधन पार्टी की संरचना है। जिनके साथ -साथ घर घर पहुंच कर कार्यकर्ता जनसंपर्क कर लोकसभा के प्रत्याशी रितेश पांडेय के रूप में मोदी के मालाओं में अंबेडकर नगर से एक एक कमल खिलाकर भेजने का कार्य करेंगे।
 
जिला अध्यक्ष त्र्यम्बकं त्रिपाठी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज ने पूरे प्रदेश में शांति व्यवस्था का माहौल बना के रखा है।प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का कायाकल्प भी भारतीय जनता पार्टी करवा रही है। अकबरपुर अयोध्या ही नहीं पूरा विश्व राममय हो चुका है। निश्चित रूप से हवा और बयार इतनी तेज है की कोई टिकने वाला नहीं है। लोकसभा संयोजक अवधेश द्विवेदी ने आए हुए कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 60 दिन हमें सबको अपना कार्य छोड़कर पूर्ण कालिक के पार्टी का कार्य कर हम- सबभारतीय जनता पार्टी को अंबेडकरनगर से ऐतिहासिक जीत दिलाएंगे।
 
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश, यादवउपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,जिला विस्तारक राकेश गुप्ता,पूर्व जिला महामंत्री अमरनाथ सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कपिल देव तिवारी, लोकसभा मीडिया प्रभारी विवेक पांडेय मंडलध्यक्षगण अरविंद सिंह,शिवपूजन राजभर,शशि दुबे, पंकज प्रजापति सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel