सड़क दुर्घटना में साले की मौत बहनोई घायल

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

बीघापुर(उन्नाव)।

 

बारा सगवर थाना क्षेत्र के चंदनपुर विभौरा निवासी चंदन पुत्र कमलेश उम्र 24 वर्षीय बाइक से अपने बहनोई बारा सगवर थाना क्षेत्र के धनईखेड़ा निवासी सुधीर पुत्र गया प्रसाद उम्र 26 के साथ बीघापुर थाना क्षेत्र के लालकुंआ गए हुए थे। गुरुवार शाम 6:30 बजे वापस लौटते समय घाटमपुर चौराहे के पास स्थित एक ईंट भट्टे के सामने बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें चंदन की मौके पर ही मौत हो गई।

और बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर एंबुलेंस द्वारा उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघापुर पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर पंकज पाण्डेय ने चंदन को मृत घोषित कर दिया तथा घायल को जिला चिकित्सालय उन्नाव रेफर कर दिया । जहाँ उन्नाव से घायल सुधीर को कानपुर इलाज के लिए रेफर किया गया है। चंदन इंदौर में रहकर होटल में नौकरी करता था। अपने चाचा के लड़के की शादी में शामिल होने 25 फरवरी को गांव आया था।

पात्रों को शासन की योजनाओं का मिले लाभः जिलाधिकारी Read More पात्रों को शासन की योजनाओं का मिले लाभः जिलाधिकारी

मृतक चंदन दो भाई सूरज, नीरज व बहन बबिता में से सबसे बड़ा था। चंदन के दो बेटी वैष्णवी 5 वर्ष व शगुन 2 वर्ष की है। माता बिटान व पत्नी रोशनी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम करके विधिक कार्यवाही की जा रही है।

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- वकीलों के कब्जे हटाने के लिए दें पर्याप्त पुलिस फोर्स । Read More हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- वकीलों के कब्जे हटाने के लिए दें पर्याप्त पुलिस फोर्स ।

About The Author

Post Comments

Comments