फीचर्ड

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में ड्रोन एवं पर्याप्त पुलिस बल की निगरानी में रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत ताजिया जुलूस सकुशल सम्पन्न
सपा कार्यालय पर रवि सिंह का हुआ भव्य सम्मान, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दी एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि
48 घंटे बाद सोन नदी से तीसरे युवक का शव बरामद, तीन मौतों से मीतापुर क्षेत्र में पसरा मातम
एनटीपीसी धन्वन्तरि अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित, केऔसुब जवानों ने किया रक्तदान
लखनऊ अग्निकांड के दिवंगत छात्रों को दुद्धी में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि: मासूम छात्रों की याद में उमड़ा जनसैलाब

परसामलिक थाना क्षेत्र से नहीं थम रही खाद की तस्करी 

चौकसी में लगा सेंध, तस्करी रोकने के सभी अधिकारिक दावे महज हवा-हवाई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

(रिपोर्ट: मनोज पाण्डेय)

महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र तस्करी को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरता रहता है। एक तरफ सीमावर्ती क्षेत्र के किसान खाद की कमर तोड़ महंगाई से परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ हो रही बेखौफ खाद की तस्करी स्थानीय प्रशासन के कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान लगा रहा है। उच्चाधिकारियों द्वारा सीमावर्ती थानों से तस्करी को रोकने का दावा किया जाता है लेकिन परसामलिक क्षेत्र में सभी दावे महज हवा-हवाई साबित हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक परसामलिक थाना क्षेत्र के रेहरा, अहिरौली, सेवतरी, परसाटोला, मर्यादपुर पहाड़ी टोला, झिंगटी, खैरहवा दूबे आदि नाके से जिम्मेदारों के रहमो-करम पर व्यापक पैमाने पर खाद की तस्करी का कारोबार फल-फूल रहा है। बेखौफ तस्करी को रोक पाने में स्थानीय पुलिस समेत सीमा पर तैनात एसएसबी, कस्टम, तहसील प्रशासन व कृषि विभाग पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

उपरोक्त थाना क्षेत्र के जिगिना, जमुहानी, गंगापुर स्थित खाद की दुकान से तस्कर प्रतिदिन सुबह पांच बजे से लेकर देर रात तक कई दर्जन बाईकों के माध्यम से तीन से चार बोरी खाद लादकर तेज रफ्तार से खाद को उपरोक्त गांव में स्थित अवैध गोदाम में डंप कर रहे हैं, जहां से लाईन मिलते ही भारतीय खाद को जिम्मेदारों के रहमो-करम पर नेपाल पहुंचा दिया जा रहा है।

गोवा माइनिंग घोटाला: ED ने सिंगापुर तक फैली 1,023 करोड़ की संपत्ति की जब्त, 5,237 करोड़ की 'काली कमाई' का दावा। Read More गोवा माइनिंग घोटाला: ED ने सिंगापुर तक फैली 1,023 करोड़ की संपत्ति की जब्त, 5,237 करोड़ की 'काली कमाई' का दावा।


इस संदर्भ में नौतनवां क्षेत्राधिकारी आभा सिंह का कहना है कि तस्करी के रोकथाम के लिए सभी सीमावर्ती थानों को निर्देशित किया गया है यदि इसके बाद भी तस्करी हो रही है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

प्रयागराज में विश्व संगीत दिवस पर लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम। Read More प्रयागराज में विश्व संगीत दिवस पर लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार