छात्र के जन्मदिन पार्टी में भि़ड़े दो गुट

ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के खुलासे में पुलिस

छात्र के जन्मदिन पार्टी में भि़ड़े दो गुट

अलीगढ़,। एएमयू में सोमवार की रात अराजकता की सारी हदें पार हो गईं। हाथों में तमंचा लिए बाइक सवार परिसर में इधर से उधर दौड़ते रहे। पहले उन्होंने वीएम हाल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दशहत फैलाई। छात्र अपने कमरों में छिप गए। इसके बाद हथियार बंद लोग यूनिवर्सिटी के एसएस नार्थ हाल में पहुंचे। यहां भी ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से तीन लोग घायल हो गए। पुलिस हमलावरों की तलाश में हाथ-पैर मारती रही।

वीएम हाल में सोमवार की रात एक छात्र की जन्म दिन पार्टी चल रही थी। पुलिस के अनुसार वहां छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि एक गुट ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद आरोपित एसएस नार्थ हाल चले गए।
वहां दोनों पक्षों में फोन पर बात हुई। यह भी तय हुआ है कि जो विवाद हुआ है उसे बैठक कर निपटा लेंगे। इसके बाद वीएम हाल से एक गुट एसएस नार्थ चला गया। वहां दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया।

एक पक्ष ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरु कर दी। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मुरादाबाद के डा. सादिक अली घायल हो गए। डा. सादिक एसीएन कलेज से बीएमसी की पढ़ाई कर रहे है। वह किसी काम से एएमयू आए थे। धौर्रा निवासी फिरोज आलम और पुरानी चुंगी निवासी अब्दुल्ला छर्रा लगने से घायल हो गए। सभी को जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। फायरिंग के कारणों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाली जा रही हैं।

सांप ने डसा छात्र, फिर चलता रहा हंगामा
एएमयू छात्र को सांप के डंसने के चलते रात में छात्रों का हंगामा चल रहा था। इसी बीच देर रात करीब सवा 11 बजे कई राउंड हवाई फायर किए गए। फायरिंग किसने की, यह स्पष्ट नहीं हो सका। एएमयू के डिप्टी प्राक्टर एस अली नवाज जैदी ने बताया कि पुलिस की मदद में फायरिंग करने वालों की तलाश की जा रही है। सिविल लाइन थाने के इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली थी। कैमरों देखे गए हैं। इसमें कुछ युवक नजर आए हैं, मगर चेहरा स्पष्ट नहीं हुआ है। फुटेज के आधार पर आरोपितों को चिह्नित किया जा रहा है।

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री/प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,दिया आवश्यक दिशा निर्देश Read More नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री/प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक,दिया आवश्यक दिशा निर्देश

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel