घरेलु विवाद के चलते महिला ने लगाई फांसी, मौत

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घरेलु विवाद के चलते महिला ने लगाई फांसी, मौत

बांदा। शादी के पांच माह बाद विवाहिता ने कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव निवासी रामलली उर्फ कल्ली (19) पत्नी बबलू ने शुक्रवार की दोपहर कमरे के अंदर छप्पर की धन्नी में साड़ी से फंासी लगाकर खुदकुशी कर लिया।

शाम को खेत से घर लौटी सास अनीता ने देखा तो उसका शव फंदे पर लटकर रहा था। शव देखते ही वह चीख पड़ी। शोर गुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पति ने बताया कि वह घटना के समय ई रिक्शा लेकर चला गया था।

घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद भी नही हुआ। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है। वही मृतका के पिता चद्रभान निवासी रमपुरवा चित्रकूट ने बताया कि उसने अपनी बेटी कल्ली की शादी पांच माह पहले की थी। सीओ बबेरू राकेश सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का लग रहा है। परिजनो ने कोई तहरीर नही दी है। जांच पड़ताल की जा रही है।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel