धूमधाम से मनाई गई देश के महान नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

धूमधाम से मनाई गई देश के महान नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर। टांडा नगर के कस्बा मोहल्ले में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मनाई गई। जिसमें भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक डॉ रविकांत त्रिपाठी ने इनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए इनके द्वारा किए गए कार्यों का अनुसरण करने का आवाहन किया। इन्होंने बताया कि पंडित  ने एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी थी। इनका जन्म 25 सितंबर 2016 को नगला चंद्रभान मथुरा में ब्रिटिश शासन काल में हुआ था 1953 से 1968 तक भारतीय जन संघ के नेता रहे।

एक गंभीर दार्शनिक गहन चिंतक होने के साथ-साथ ऐसे समर्पित संगठन कर्ता और नेता थे। जिन्होंने अपने जीवन में व्यक्तिगत सुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किया। 1955 में वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उत्तर प्रदेश के प्रांत प्रचारक बने इन्होंने लखनऊ में राष्ट्र धर्म प्रकाशन नामक संस्था की स्थापना की और यहां से राष्ट्र धर्म नामक मासिक पत्रिका का प्रकाशन प्रारंभ किया जो कि आज भी देश सेवा में प्रकाशित हो रही है। 11 फरवरी 1968 का दिन देश के राष्ट्रीय इतिहास के लिए काल दिन साबित हुआ। इसी दिन अचानक मुगलसराय रेलवे स्टेशन के निकट चलती रेलगाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मृत्यु हो गई। वर्तमान सरकार ने इनके जन्म दिवस के अवसर पर 25 सितंबर 2014 को इनके नाम से दीनदयाल उपाध्याय अंतोदय योजना की शुरूआत किया इसका उद्देश्य कौशल विकास एवं अन्य उपायों के माध्यम से आजीविका के अवसरों में वृद्धि कर शहरी और ग्रामीण गरीबों को कम करना है।

इस अवसर पर नगर के सेक्टर संयोजक मनोज मिश्रा बूथ अध्यक्ष अमरीश  केडिया, पूर्व नगर महामंत्री  भूपेश तिवारी, गौरव मद्धेशिया, सतीश मोदनवाल, हरिश्चंद्र मौर्य, दीपक मौर्य एवं अन्य भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इसीक्रम में जनपद विधानसभा क्षेत्र टांडा अंतर्गत ग्राम पंचायत आशापुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व प्रत्याशी लोकसभा डॉक्टर गयादीन सिंह भारती ने किया तत्पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श चरित्र एवं संपूर्ण समाज के प्रति किए गए मूलभूत त्याग को दृष्टिगत रखते हुए संपूर्ण समाज को उनके आदर्श चरित्र से सीख लेने का आवाहन किया गोष्टी को मुख्य रूप से अभिषेक मौर्य इंद्रजीत विवेक कुमार रामशरण भारती राम प्रकाश वर्मा केशव राम वर्मा अनिल कुमार पासवान शैलेंद्र कुमार अरविंद कुमार सिंह अंकित राज अशरफ जमाल एडवोकेट आनंद कुमार साहू वीर बहादुर ईश्वर चंद एवं महिला नेत्री आरती देवी पूजा कुमारी मेवाती सिंह शारदा देवी प्रभावती देवी आदि लोगों ने उनके आदर्श चरित्र से सीख लेने का संकल्प लिया।

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट नेतन्याहू से मुलाकात के बाद जयशंकर का कड़ा संदेश, आतंकवाद पर भारत–इज़राइल एकजुट
International Desk  यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Online Channel