
अयोध्या से होगी इंडिया गठबंधन की जीत -अवधेश प्रसाद
अयोध्या। मिल्कीपुर विधानसभा के पांच नंबर चौराहे पर रविवार को कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सपा के राष्ट्रीय महासचिव व मिल्कीपुर विधायक अवधेश प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अवधेश प्रसाद ने कहा की आज देश का संविधान ख़तरे में है। देश की तानाशाही भाजपा सरकार संविधान को बदलना चाहतीं हैं।2024 का लोकसभा चुनाव देश के संविधान को बचाने का चुनाव है। देश और प्रदेश की जनता अखिलेश यादव की तरफ़ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। इसलिए सपा के कार्यकर्ता अभी से ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा की अयोध्या लोकसभा से ही इंडिया गठबंधन के जीत की शुरुवात होगी। और बीजेपी के तानाशाह सरकार का अंत होगा। सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर सपा सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताए। कार्यक्रम में सपा के नवनियुक्त प्रदेश सचिव डॉक्टर माखनलाल यादव,छोटे लाल यादव व नगर पंचायत कुमारगंज के अध्यक्ष विकास सिंह (छोटू)तथा सपा नेता साहब लाल यादव का अंग वस्त्र व माला पहनाकर विधायक अवधेश प्रसाद व जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने स्वागत किया। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष पृथ्वीराज यादव, राम तेज यादव, यदुनाथ यादव, महेंद्र यादव, हरिबक्स सिंह, सोहनलाल रावत, आभास कृष्ण कान्हा सहित दर्जनों नेताओं ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष रामजी पाल ने किया। कार्यक्रम में सुनील कोरी,राम सतन कोरी, लालू यादव, बाबूराम यादव, ओमप्रकाश यादव, श्रावणजीत कनौजिया,शशांक शुक्ला, सिराज अहमद, पिंटू यादव, सहित बड़ी संख्या में सपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts

Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Comment List