आईसीएआर -आईएआरआई गौरियाकरमा में हिन्दी सप्ताह सह कार्यशाला आयोजित
आईसीएआर -आईएआरआई गौरियाकरमा में हिन्दी सप्ताह सह कार्यशाला आयोजित
बरही/हज़ारीबाग/झारखण्ड - धनंजय कुमार
कार्यक्रम का शुभारंभ आईसीएआर गीत से किया गया।पश्चात् डा. मनोज चौधरी, अध्यक्ष, राजभाषा अनुभाग (हिन्दी) के द्वारा सभी अधिकारियों को हिन्दी राजभाषा के प्रयोग के लिए शपथ दिलवाया गया। डा. प्रीति सिंह, सदस्य, राजभाषा अनुभाग (हिन्दी) ने गृह मंत्री अमित शाह के संदेश को सभागृह में प्रस्तुत किया। डा. अनिमा महतो व डा. शिल्पी करकेट्टा सदस्य राजभाषा अनुभाग (हिन्दी) ने लेख व व्याकरण प्रतियोगिता करवाया।
जिसमें सभी अधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। बताया गया कि इस अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष में मिलेट्स की महत्ता को ध्यान में रखते हुए लेख का विषय श्री “अन्नः अन्नः पोषण का उत्तम स्त्रोत” रखा गया। मौके पर डा. विशाल नाथ ने सभा को संबोधित किया वहीं हिन्दी भाषा के प्रति लोगों को जागरूक किया।
Read More Haryana: हरियाणा के पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार अस्पताल में भर्ती, आज होगा घुटने का ऑपरेशनउन्होंने हिन्दी के महत्त्व का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि हिन्दी भारत के जनमानस की भाषा है एवं इसमे एक गहराई है। देश की भाषा सहज एवं सरल होनी चाहिए।लेख व व्याकरण प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Comment List