अगर भारत का करना है उत्थानतो हिन्दी को अपनाना होगा अंग्रेजी को विषय मात्र और हिन्दी को अनिवार्य बनाना होगा

अगर भारत का करना है उत्थानतो हिन्दी को अपनाना होगा अंग्रेजी को विषय मात्र और हिन्दी को अनिवार्य बनाना होगा

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव

उन्नाव/उच्च प्राथमिक विद्यालय सोहरामऊ नवाबगंज उन्नाव के छात्रों ने गुरवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर कक्षा में गतिविधियों के माध्यम से हिन्दी दिवस के महत्व के बारे में जाना। शिक्षिका स्नेहिल पांडे के मार्गदर्शन में छात्रों ने अपने भारत देश की आधिकारिक भाषा के महत्व तथा इसके प्रोत्साहन और बढ़ावा देने हेतु संकल्प लिया।

स्नेहल पांडे ने बताया यह बहुसंख्यक आबादी की भाषा है, हिन्दी दिवस को 1949 में लंबी चर्चा के बाद आधिकारिक भाषा घोषित किया गया था। देश की हिन्दी भाषा को समृद्ध और विविध संस्कृति का जश्न मनाने के लिए इसके अधिकतम  प्रयोग पर जोर दिया।


और अंत में भारतेंदु हरिश्चंद्र द्वारा लिखी गई पंक्तियों निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल, बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटे ना हिय को शूल के माध्यम से शिक्षिका ने बच्चों को अपने देश की आन- बान और शान हिन्दी के गर्व करने वाले इतिहास के बारे में बताया। छात्रों ने इस अवसर पर कुछ स्लोगन तथा अपने अभिभावकों के नाम शुभकामना पत्र भी बनाए।

About The Author

Post Comment

Comment List

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

कविता
संजीव-नी। 
संजीव-नी।
संजीव-नीl
संजीव-नी।