चंद्रयान 3 मिशन में शामिल उन्नाव का आशीष मिश्रा, लैंडर प्रोपल्शन सिस्टम में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

चंद्रयान 3 मिशन में शामिल उन्नाव का आशीष मिश्रा, लैंडर प्रोपल्शन सिस्टम में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो उन्नाव।

भारत का महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान-3 में उन्नाव के युवा वैज्ञानिक आशीष मिश्रा का भी महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव से आने वाले आशीष का शैक्षिक पृष्ठभूमि भी काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट लॉरेंस और सेंट जूड्स स्कूल से की थी।

यहीं उन्होंने अपने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सही दिशा देने का काम किया था। इसके बाद उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आईआईटी, बॉम्बे से मास्टर्स की डिग्री प्राप्त की है, जिसने उन्हें उनके क्षेत्र में और भी विशेषज्ञ बनाया।आशीष मिश्रा शहर के आवास विकास कॉलोनी के रहने वाले हैं

उनका आवास विकास में मकान है जहां पर उनका परिवार रहता है। युवा वैज्ञानिक आशीष मिश्रा का भी महत्वपूर्ण योगदान है, जिन्होंने चंद्रयान-3 मिशन के लैंडर प्रोपल्शन सिस्टम के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आशीष मिश्रा विशेष रूप से नियंत्रण इलेक्ट्रॉनिक्स और थ्रॉटलिंग वाल्वों के विकास में सहायक सदस्य रहे हैं,

माघ मेल सुरक्षा तैयारियों की  पुलिस उपायुक्त नगर ने किया  व्यापक निरीक्षण। Read More माघ मेल सुरक्षा तैयारियों की पुलिस उपायुक्त नगर ने किया व्यापक निरीक्षण।

जो चंद्रयान-3 के लैंडिंग प्रयास के लिए महत्वपूर्ण होंगे। आशीष के परिवार में उनके पिता एडवोकेट स्व. गिरीशचंद्र मिश्रा और माता प्रतिमा मिश्रा हैं। भाई मनीष मिश्रा आवास विकास में रहते हैं। आशीष कहते हैं कि उनके परिवार ने हर कदम में उनका सहयोग किया। साथ ही, उनके सपनों को पूरा करने में हर संभव मदद की है।

नहीं रुक रहा है ओवरलोड ओवर हाइट गन्ना ट्रकों का संचालन कभी घट सकती है बड़ी दुर्घटना प्रशासन मौन Read More नहीं रुक रहा है ओवरलोड ओवर हाइट गन्ना ट्रकों का संचालन कभी घट सकती है बड़ी दुर्घटना प्रशासन मौन

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel