घर-घर रेंग रहे गिजाई ने छीना चैन, लोग परेशान

Swatantra Prabhat Reporters Picture
Published On

नारायण सिंह टूण्डला संवाददाता 

टूण्डला-
ग्राम पंचायत रसूलाबाद के गांव ठार तुलसी व ठार मान सिंह में पिछले एक सप्ताह से घर-घर बड़ी संख्या में गिजाई होने से लोगों का सुख-चैन छिन गया है।
 
हर जगह गिजाई का कब्जा होने से लोग दिन में न चैन से खाना-पीना कर पा रहे हैं और न ही रात को नींद ले पा रहे हैं। दीवार पर टंगे कपड़े हों या बच्चों के स्कूल के बैग, सभी जगह गिजाई छा गई है। ग्रामीण ओसपाल सिंह ने बताया कि एक सप्ताह से बरसात के दिनों में अचानक गिजाई ने आसपास के क्षेत्र के साथ गांव के हर घर में डेरा जमा रखा है।
 
गांव में घुसने के साथ ही सड़कों पर ही गिजाई नजर आ जाती है। कच्चे रास्तों से भी लोगों का आना-जाना दूभर हो गया है। सुबह बच्चों के लिए नाश्ता बनाने से लेकर शाम तक रसोई में काम करना मुश्किल हो गया है। रसोई में सब्जी, दूध, दही व खाद्य पदार्थ सुरक्षित नहीं रहे हैं।  ग्रामीणों का कहना है कि घर के किसी कमरे या चौक में बैठ कर भोजन करना मुमकिन नहीं है।
 
दो दिन पूर्व दोनों गाँवो में कीट नाशक दवा व एंटी लार्वा का छिड़काव कराया है साथ ही सूचना पीएचसी को दे दी गयी है जल्द समाधान निकाला जायेगा। सरोज देवी ग्राम प्रधान रसूलाबाद

About The Author

Post Comments

Comments