प्रो0 रामगोपाल यादव का सपा ने मनाया 75वाॅ जन्मदिन
केक काटकर दीर्घायु की कामना की
रिपोर्ट_रामलाल साहनी
स्वतंत्र प्रभात,मीरजापुर
मीरजापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव का 75वांॅ जन्मदिन पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट भवन में धूमधाम से मनाया और उनकी दीर्घायु की कामना की।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने उनके 75वें ंजन्मदिन का केक काटकर मनाया। श्री चौधरी ने प्रो. रामगोपाल यादव को जन्म दिवस की बधाई दी।
उन्होंने बताया कि प्रो0 साहब साफ-सुथरी राजनीति के चाणक्य कहे जाते हैं। एक शिक्षाविद होने के कारण उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेसहारा बच्चों के लिए सरकार के रहते सर्व शिक्षा हेतु फोकस किया। जिलाध्यक्ष ने उनके स्वस्थ और लंबी उम्र की कामना करने के साथ ही ईश्वर से प्रार्थना की वह ऐसे ही हमेशा गरीब, मजदूर, किसान, नौजवान की आवाज को बुलंद करते रहें।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, रोहित शुक्ला, सुरेन्द्र सिंह पटेल, सतीश मिश्रा, अमिताभ पाण्डेय, आदर्श यादव, जमाल अहमद, विजय मौर्या, रामजी यादव, शिवकुमार यादव, सत्यप्रकाश यादव, झल्लू यादव, गुलाब यादव, राहुल यादव, रवि यादव, अरशद अली आदि मौजूद रहे।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
17 Dec 2025
17 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
17 Dec 2025 20:51:30
Bank Holiday: कल यानी 18 दिसंबर 2025 को मेघालय में बैंक बंद रहने वाले हैं। खासी भाषा के महान कवि...
अंतर्राष्ट्रीय
17 Dec 2025 17:40:11
International Desk यरूशलम। भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इज़राइल की आधिकारिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू...

Comment List