बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज के प्रांगण में पौधारोपण किया गया
बलरामपुर
आमिर खान की रिपोर्ट
बसंतलाल स्मारक इंटर कॉलेज के संस्थापक विवेक गोयल व अध्यापक वैभव ने विद्यालय में मौजूद सभी छात्र छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाते हुए बताया कि आज 5 जून 2023 को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य है पर्यावरण की रक्षा करने के लिए लोगों को जागरूक करना।
इस दिन देश-दुनिया के विभिन्न संस्थान, कॉलेज, स्कूल व अन्य स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित की जाती है। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। हालांकि आज औद्योगीकरण के दौर में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई चिंता का विषय बन गया है।
इसके चलते दुनियाभर के इकोसिस्टम में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। पर्यावरण को सुरक्षा प्रदान करने का संकल्प लेने के उद्देश्य से ही हर साल विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।जितेंद्र यादव,रामधार दुबे,यश राज व अन्य लोग उपस्थित रहे।
Comment List