10 जून को रांची में होगी शिबू सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक

10 जून को रांची में होगी शिबू सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक

10 जून को रांची में होगी शिबू सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक

रांची : झारखंड

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष और सांसद शिबू सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड राज्य समन्वय समिति की बैठक 10 जून को रांची में आयोजित की गई है।

यह बैठक सोरेन के मोरहाबादी स्थित आवास  रांची में पूर्वाह्न 11 बजे से होगी। बैठक के संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग, झारखंड की ओर से समिति के अध्यक्ष सहित विशेष आमंत्रित सदस्य, सभी सदस्य और आमंत्रित सदस्यों को आज सूचना दी गयी है। बैठक में सभी से सम्मिलित होने की अपील भी की गई है।

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2022 को झारखंड राज्य समन्वय समिति के संबंध में सरकार (मंत्रिमंडल सचिवालय) के स्तर से नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इसमें शामिल किए गए सदस्यों को मंत्री का दर्जा दिया गया है, जिनका कार्यकाल तीन वर्षों का है।वहीं समिति में झामुमो और कांग्रेस के कई नेताओं के अलावा राजद से मंत्री सत्यानंद भोक्ता को भी शामिल किया गया है।

हरैया ब्लाक में दम तोड़ चुका है सूचना का अधिकार, जिम्मेदार नहीं दे रहे जनसूचनाएं Read More हरैया ब्लाक में दम तोड़ चुका है सूचना का अधिकार, जिम्मेदार नहीं दे रहे जनसूचनाएं

समिति के अध्यक्ष शिबू सोरेन, मंत्री आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की और विधायक सरफराज अहमद को मंत्री का दर्जा नहीं दिया गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो के फागु बेसरा, बिनोद पांडेय और योगेंद्र महतो को मंत्री का दर्जा दिया गया है।

Haryana Weather: हरियाणा के इन 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम  Read More Haryana Weather: हरियाणा के इन 6 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी, जानें आज कैसा रहेगा मौसम

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel