पुलिस ने महिला व युवक को स्मैक के साथ किया गिरफ्तार  ।

   स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी,प्रयागराज शुक्रवार को नैनी पुलिस ने एक युवक और एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार कर कोतवाली उठा लाई। पुलिस ने लिखापढ़ी कर न्यायालय भेज दिया।
 
मिली जानकारी के अनुसार नैनी पुलिस शुक्रवार मामा भांजा तालाब के समीप गश्त पर थी। उसी दौरान एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने दोनो एक युवक व महिला को धरदबोचा लिया।
 
पुलिस ने युवक का जामातलाशी किया तो उसके पास स्मैक बरामद हुआ। नैनी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक अतरसुइया के कटेहरा निवासी सलीम पुत्र जलील व महिला रेशमा पत्नी सलीम के पास 45 अदद अवैध स्मैक पुडिंया  के साथ गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
 
राहुल जायसवाल की रिपोर्ट

About The Author: Swatantra Prabhat UP