युवती की गोली मारकर हत्या

 युवती की गोली मारकर हत्या

ग्रामीणों के अनुसार करिश्मा की जिस युवक से शादी होने वाली थी। वह घटना के पहले वाली रात गांव में देखा गया था।

 

स्वतंत्र प्रभात ।
प्रतापगढ़।


 पट्टी थाना क्षेत्र सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बुधवार सुबह 6 बजे एक युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने मौके से तमंचा, कारतूस और मास्क बरामद किया है। बताया जा रहा है कि अगले महीने ही युवती की शादी होने वाली थी। इसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही थीं। हत्या के आरोप में पुलिस ने युवती के होने वाले पति को हिरासत में लिया है। हालांकि, हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना पट्टी थाना के कटार गांव की है।

घर से करीब 50 मीटर दूर मारी गोली

पट्टी थाना क्षेत्र के कटार गांव निवासी चंद्रभान की पुत्री करिश्मा (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी शादी अगले माह यानी जून में होने वाली थी। युवती को उसके घर से करीब 50 मीटर दूर गोली मारी गई। बुधवार को सुबह करीब छह बजे हुई इस वारदात से गांव में सनसनी फैल गई। घटना के बाद गांव के कुछ लोगों ने युवती के होने वाले पति को भागते हुए देखा था। घटना स्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर साई नदी के पास वह युवक भी बदहवाश हालत में मिला। फिलहाल पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

जामताली पुल के पास बदहवास हालत में मंगेतर


ग्रामीणों के अनुसार करिश्मा की जिस युवक से शादी होने वाली थी। वह घटना के पहले वाली रात गांव में देखा गया था। गांव के कुछ लोगों ने उसे देखा भी था, हालांकि युवती के परिजन इस बात से इनकार कर रहे हैं। बुधवार को सुबह करीब छह बजे युवती की गोली मारकर हत्या हो जाती है। घटना के कुछ देर बाद युवती का होने वाला पति करीब पांच किलोमीटर दूर सई नदी के जामताली पुल के पास बदहवास हालत में मिलता है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है।

मंगेतर ने दी जान देने की कोशिश

वहीं, दूसरी तरफ युवती की हत्या के बाद उसके मंगेतर ने अपनी जान देने की कोशिश की। उसने संई नदी में छलांग लगा दी। हालांकि नदी में पानी कम से उसकी जान बच गई और ग्रामीणों ने उसे नदी से बाहर निकाला। इस वाक्ये की जानकारी होने पर मौके पर सीओ पट्टी और कोतवाल नंदलाल सिंह पहुंचे। फिलहाल मंगेतर से पुलिस पूछताछ कर रही है।


घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया गया है।


बता दें कि लड़का और लड़की दोनों पक्ष के परिवार पंजाब के पटियाला में एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। वहीं से दोनों परिवारों में अच्छे संबध हो गए थे। इसलिए परिवारों ने दोनों की शादी तय कर दी थी। अगले महीने जून में इन दोनों की शादी होने वाली थी। वहीं आज ये वारदात हो गई है। फिलहाल हत्या क्यों की गई है। इसकी जानकारी नहीं चल पाई है। पुलिस मंगेतर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

होने वाला पति पुलिस हिरासत में

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी विद्या सागर मिश्रा ने बताया कि लड़की के मंगेतर क़ो हिरासत में लिया गया। पूछताछ चल रही हैं। प्रथम दृष्टया मंगेतर के द्वारा ही हत्या का अंदेशा हैं। वही परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं प्राप्त हुई हैं। जैसे ही मिलेगी विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल से कारतूस का खोखा बरामद किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel