
डीएफओ अयोध्या ने बवां पौधशाला व टूरिज्म क्वार्टर किया निरीक्षण, तैयार किए जा रहे पौधों के बारे में ली जानकारी
स्वतंत्र प्रभात
मिल्कीपुर, अयोध्या।मिल्कीपुर तहसील के वन रेंज कुमारगंज के पौधशाला व टूरिज्म क्वार्टर का डीएफओ ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय वन अधिकारी पी के श्रीवास्तव के साथ अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। प्रभागीय वनाधिकारी अयोध्या सीतांशु पाण्डेय ने बुधवार को वन रेंज कुमारगंज के बवां नर्सरी एवं वन चेतना परिसर के लाखों रुपए से तैयार हो रहे टूरिज्म क्वार्टर के कार्यों की हकीकत को जांचते हुए उसके आसपास और डस्टबिन रखने को सम्बन्धित कर्मचारियों को कहा है वन विभाग ने प्लास्टिक तथा स्टील का डस्टबिन ना रखने के बजाय बांसो से तैयार किए गए डस्टबिन को रखा है।डीएफओ ने नर्सरी में तैयार किए जा रहे पौधों की प्रजातियों के बारे में क्षेत्रीय वन अधिकारी कुमारगंज पी के श्रीवास्तव पूछा तो क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव जानकारी देते हुए बताया कि पौधशालाओं में सैकड़ों किस्म के पौधों को तैयार किया जा रहा है। जिनमें मुख्य रूप से बरगद, पीपल, नीम, इमली, आम, जामुन, अमरूद, पाकड़ जैसे पेड़ मुख्य रूप से हैं। जिन्हें बड़े पैमाने पर तैयार किया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी अयोध्या सीतांशु पाण्डेय ने बताया कि पौधशालाओं में जो पौधे तैयार किए जा रहे हैं उन्हें वृक्षारोपण महाअभियान जैसे कार्यक्रमों में इन पौधों को मुख्य रूप से लगाया जा सकेगा। पीपल बरगद नीम जैसे वृक्ष ग्रामीण क्षेत्रों में देव वृक्ष के रूप में भी माने जाते हैं बड़ी संख्या में ग्रामीण इन वृक्षों को आरोपित करते हैं।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

06 Jun 2023 21:49:10
नई दिल्ली: ओडिशा में हुए भीषण ट्रेन हादसे के बाद राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) ने दिन-रात मेहनत कर बेहद...
अंतर्राष्ट्रीय

07 Jun 2023 11:19:11
INTERNATIONAL NEWS: वाशिंगटन डीसी सुपरपावर देश का वो इलाका जहां दुश्मन नजर वाला परिंदा भी पर नहीं मार सकता। 9/11...
Comment List