मामूली बात में चली गोली से युवक घायल

आरोपी गिरफ्तार


रूद्रपुर, देवरिया। कोतवाली क्षेत्र के जाफराबाद कोटिया गांव में बीती रात एक ब्रह्मभोज में शामिल मनबढ़ युवक ने गांव के ही एक युवक को मामूली बात को लेकर गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इधर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार गांव में एक व्यक्ति के घर ब्रह्म भोज का कार्यक्रम था। जिसमें गांव का मनबढ़ा युवक गया था। किसी बात को लेकर उसकी तकरार गांव निवासी बीरबल राजभर से हो गई। कहासुनी के दौरान ही उसने बीरबल पर फायर कर दिया। जिससे बीरबल गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंचे रुद्रपुर कोतवाल उमेश बाजपेई की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

About The Author: Swatantra Prabhat UP