मंडप में दुल्हन को छोड़ भागे दूल्हा समेत सात पर मुकदमा दर्ज

मंडप में दुल्हन को छोड़ भागे दूल्हा समेत सात पर मुकदमा दर्ज

स्वतंत्र प्रभात 
 
शिकोहाबाद। बटेश्वर रोड स्थित आराध्या गेस्ट हाउस में शादी की रस्मे बीच में ही छोड़ कर भागा दूल्हा और बरात के मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर दूल्हा समेत सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव गलामई निवासी विनीता की शादी फरूर्खाबाद निवासी रोडबेज विभाग में तैनात  टीआई के बेटे ललित के साथ हुई थी। शादी की सारी रस्में बड़े ही धूमधाम से हुई।
 
जयमाला व अन्य रस्में हुई थी। केवल फेरे की रस्में रह गईं। इसी दौरान वर पक्ष की ओर से स्कार्पियो की मांग को लेकर कहा सुनी हो गई। मांग पूरी न होने पर दूल्हा भाग गया। इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने दूल्हा ललित, उसके पिता सूरज सहाय यादव के अलावा उसके चाचा और विवाह में मझिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही सुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जायेगी।

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024