स्नातक चुनाव में भाजपा उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह संघर्ष करने वाले नेता: कामेश्वर सिंह

स्नातक चुनाव में भाजपा उम्मीदवार देवेन्द्र प्रताप सिंह संघर्ष करने वाले नेता: कामेश्वर सिंह

ऑनलाइन न्यूज चैनल स्वतंत्र प्रभात 

कुशीनगर।छात्र राजनीति की उपज संघर्ष के पर्याय तथा नौजवानों,शिक्षकों, अधिवक्ताओं की प्रत्येक समस्या के समाधान हेतु सड़क पर संघर्ष करने वाले देवेन्द्र प्रताप सिंह गोरखपुर फैजाबाद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी हैं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने सोमवार को पडरौना डाक बंगले में संवाददाताओं से बातचीत में उक्त बातें कहा।

सिंह कहां कि देवेन्द्र प्रताप सिंह 2016 से पहले सपा से एमएलसी थे और एक घटना के कारण सपा से त्याग पत्र देकर युवाओं, शिक्षकों और अधिवक्ताओं के अधिकार के लिये संघर्ष की शुरूआत की थी।उन्होंने कहा कि जब 2016 की सपा की.सरकार थी,तो आगरा जिले के न्यू आगरा थाने का मजारिया हिस्ट्रीशीटर अनिल यादव को सपा की.सरकार ने उसे लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष बनाया था।उन्होंने कहा कि उसके कार्यकाल में बहुत बड़ा भर्ती घोटाला हुआ था।

उन्होंने कहा कि यह घोटाला केवल लोक.सेवा आयोग में.ही नहीं।उस समय जितनी सरकारी भर्तियां हुई थी।उसमें संविधान की बनाई हुई व्यवस्था को के विरूद्ध एक जाति विशेष के लोगों को नौकरी देने का काम.किया गया था।इसका विरोध देवेंद्र प्रताप सिंह ने सड़क से लेकर सदन तक किया था और इसके लिये उन्होंने विधान परिषद में उस समय मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव से इस भ्रस्टाचार के विरुद्ध त्याग पत्र मांगने का काम किया था। सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी युवाओं के लिये काम करने को तत्पर है।उन्होंने कहा कि 2007 से लेकर 2012 तक मायावती की बसपा सरकार थी।उनके पांच वर्ष के शासनकाल में केवल 95 हजार सरकारी नौकरी दी गई, जबकि 2012 से.2017 तक सपा की अखिलेश सरकार थी और उनके शासनकाल मेंं 2 लाख 85 हजार जवानों को रोजगार मिला।वह भी एक एक जाती विशेष के लोगों को।जबकि 2017 से 2022 तक भाजपा के योगी सरकार में 5 लाख 40 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली है।

महाराज पुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद विधायक खेल स्पर्धा शुरू Read More महाराज पुर विधानसभा क्षेत्र में सांसद विधायक खेल स्पर्धा शुरू

एक सवाल के जवाब में कामेश्वर सिंहने कहा कि सपा बसपा के सरकार में जिनके पास पैसा और पहुंच होता था उन्हें सरकारी नौकरी मिलती थी।परन्तु आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार में लाखों योग्य नौजवानों को को बिना पैसे और बिना सिफारिश के उनके योग्यतानुसार सरकारी नौकरी मिली है।पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कामेश्वर सिंह ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार खेती की लागत कम और उपज का समुचित मूल्य देकर किसानों की आय दुगुनी करने के लिए कृतसंकल्पित है।

भारत सनातन राष्ट्र की तरफ, मुग़ल राष्ट्र बनने नही देंगे -पप्पू पाण्डेय  Read More भारत सनातन राष्ट्र की तरफ, मुग़ल राष्ट्र बनने नही देंगे -पप्पू पाण्डेय 

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ प्रेमचन्द मिश्र, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय राय, किसान मोर्चा क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य अजय राव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री शत्रुघ्न शाही,विजय शंकर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष केशव पाण्डेय, अवधेश राय, भारतीय जनता पार्टी जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, कार्यालय व्यवस्था प्रमुख भीखम प्रसाद, किसान मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य मृत्युंजय गोविन्द राव, मण्डल अध्यक्ष किसान मोर्चा राम बहादुर राव आदि मौजूद रहे।

नगर निकायों में जनसुविधाओं के उन्नयन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न Read More नगर निकायों में जनसुविधाओं के उन्नयन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

About The Author

स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel