ब्राह्मण संस्कारवान बने तभी समाज का कल्याण होगा
स्वतंत्र प्रभात
अयोध्या ।ब्राह्मण संस्कारवान बने एकजुट एवं शीलवान बने पूरे देश में समान नागरिक संहिता लागू हो आरक्षण आर्थिक आधार पर होने के साथ सवर्ण आयोग का गठन ब्राह्मणों के आराध्य भगवान परशुराम के प्रकाटोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश के साथ अयोध्या धाम में उनका भव्य मंदिर बने यह विचार अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के 29वे स्थापना दिवस पर नन्दीग्राम भरतकुंड मे मुख्य अतिथि बीएन पांडेय विश्व ब्राह्मण चेतना मंच विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर आदित्य नारायण त्रिपाठी डॉ चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से व्यक्त करते हुए विशाल अखिल भारतीय चाणक्य परिषद के 29वे स्थापना दिवस पर जुटे हुए ब्राह्मणो ने आचार्य चाणक्य के विचारो को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में डॉ आर एम द्विवेदी राज नारायण तिवारी आलोक मिश्रा विश्वनाथ तिवारी विनोद तिवारी अध्यक्ष बीकापुर अरुण तिवारी धीरेंद्र पांडे परमानंद पाठक ओम प्रकाश पांडे रज्जू सूर्य नारायण दुबे रज्जू भरत महोत्सव के अध्यक्ष अंजनी पांडे आदि उपस्थित रहे ।

Comment List