
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत
On
स्वतंत्र प्रभात
त्रिवेदीगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र के लखनऊ- बनारस नेशनल हाइवे पर मंगलपुर चौराहे के निकट बीती अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पड़ोसी जनपद अमेठी के थाना शुकुलबाजार क्षेत्र के दख्खिन गाँव निवासी शिव का 30 वर्षीय पुत्र विश्व प्रकाश बीती रात अपनी बाइक से लखनऊ से घर वापस लौट रहा था। वह मंगलपुर चौराहा के निकट पहुंचा ही था कि पीछे से किसी अज्ञात ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही विश्व प्रकाश की दर्दनाक मौत हो गई।
एन एच आई की टीम ने एंबुलेंस से तत्काल घायल को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया, लेकिन उसके पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सीय परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

30 Nov 2023 21:31:41
स्वतंत्र प्रभात। प्रयागराज ब्यूरो। , कहा "मछली पकड़ने के अभियान" पर है ईडी मद्रास उच्च न्यायालय ने यह टिप्पणी करते...
अंतर्राष्ट्रीय

30 Nov 2023 22:34:18
स्वतंत्र प्रभात महराजगंज। भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आए दिन बड़े पैमाने पर मुर्गे की तस्करी हो रही है। भारतीय...
Comment List