पत्नी कई वर्षों से पति से प्रताड़ित होकर पुलिस से न्याय की मांग

पति ने पत्नी की पीटकर कर दी हत्या

पत्नी कई वर्षों से पति से प्रताड़ित होकर पुलिस से न्याय की मांग

स्वतंत्र प्रभात 
 
उन्नाव। दम्पति के विवाद में सुलह समझौता करते करते पति ने पत्नी की पीट पीट कर हत्या कर दी। महिला का मृत शरीर घर में छोड़कर पति बच्चों को लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी। उसके शरीर पर गम्भीर चोटे मिली है। 15 घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कई बार प्रधान व पुलिस ने सुलह समझौता कराकर ससुराल भेज दिया था। थाना क्षेत्र के माखी के मोहल्ला सरांय निवासी राजकुमार की पत्नी रिंकी (26)का शव घर के अंदर चारपाई पर पड़ा मिला।
 
शरीर पर गम्भीर चोट कै निशान मिले हैं। दही थाना क्षेत्र ओरहर के मजरा बस्तीखेडा निवासी संतोष ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि बुधवार को सायं बेटी रिंकी घर पर चाय बना रही थी। दहेज की मांग को लेकर दामाद राजकुमार ने बेटी को जमकर मारा पीटा जिससे उसके शरीर पर गम्भीर चोटे आई है। जब बेटी ने दम तोड़ दिया तो तीन बच्चों और अपनी मां को लेकर भाग निकला। गुरुवार को सुबह गांव वालों से जानकारी मिली। उसके घर पहुंचे दरवाजा बंद था। पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। आरोपी पति की गिरफ्तारी तक शव को उठने नहीं दिया। सीओ सफीपुर माया राय ने कार्यवाई का भरोसा देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
शादी के 2015 से बेटी के ससुराल वाले शादी के बाद से ही तीन लाख रुपये मांग कर रहे थे मांग पूरी न होनै पर बेटी से मारपीट कर रहे थे। जिससे पुलिस को बराबर तहरीर दे रही थी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा हरबार सुलह समझौता कराकर पुलिस ने ससुराल भेज दिया। इस बार महिला थाने में पुलिस ने अगस्त में लिखित समझौता कराकर बेटी को ससुराल भेज दिया। बेटी के पति ने पीट पीट कर हत्या कर दी। सीओ सफीपुर माया राय थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरु की। थाना प्रभारी रामआसरे चौधरी ने बताया दहेज हत्या के तहत पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
 

About The Author

Post Comment

Comment List

अंतर्राष्ट्रीय

ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक ट्रम्प पर चलने वाली कान को छू कर निकली चीज गोली ही थी या फिर? ये क्या नई थ्योरी दे दी- FBI निदेशक
Internation Desk  पेंसिल्वेनिया में एक रैली के दौरान पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक शूटर के निशाने पर थे। लेकिन इससे...

Online Channel

साहित्य ज्योतिष

राहु 
संजीव-नी।
संजीव-नी।
संजीवनी।
दैनिक राशिफल 15.07.2024