वैवाहिक कार्यक्रम में गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल 

स्वतंत्र प्रभात
अंबेडकरनगर। वैवाहिक कार्यक्रम में गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में जिसे सीएचसी कटेहरी में भर्ती कराया गया। मामला अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा प्रतापपुर चमुर्खा के मजरे अकारी पुर गांव का है। अहिरौली पुलिस घटना से इंकार कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह क्षेत्राधिकारी भीटी शुभम कुमार व थानाध्यक्ष सीएससी कटेहरी पहुंचकर घटना की जानकारी हासिल कर रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी अशोक कुमार यादव की पुत्री की शादी शनिवार को सुनिश्चित थी बारात आने के बाद वैवाहिक कार्यक्रम चल रहा था।

रात करीब 2:00 बजे के आसपास अचानक वधू पक्ष के किसी रिश्तेदार के द्वारा नशे की धुत में फायरिंग की गई। फायरिंग के दौरान वधू  के भाई पवन कुमार यादव की पत्नी पूनम के पेट में गोली लगने से अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे कटेहरी सीएचसी भर्ती करायामजहां से उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया बाद में ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।

About The Author: Swatantra Prabhat UP