एसजेएस सलोन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

पॉलीगान, घड़ी जैसे विभिन्न मॉडल छात्रों द्वारा प्रदर्शनी में वर्णित किए गए

एसजेएस सलोन में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

स्वतंत्र प्रभात 
 
 
सलोन (रायबरेली)। एसजेएस पब्लिक स्कूल सलोन में कक्षा तीन से नौ तक के विद्यार्थियों ने गणित एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक श्री अनुज सिंह एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह के द्वारा किया गया।
 
 
 
रेन वाटर हार्वेस्टिंग, सीस्मोग्राफ ,किडनी, भूकंप रोधी यंत्र ,सौर ऊर्जा, फोटोसिंथेसिस ,दिन और रात का बनना, यूरिनरी सिस्टम , रेन वॉटर अलर्ट आदि महत्वपूर्ण विषयों पर काम करने वाले मॉडल (वर्किंग मॉडल) अली फातिमा, आदर्श, आकर्ष ,तन्मय अली, अल्तमश, वैभव, नाज़, सेजल ,एलरीन, सोमिल मौर्या ,युवराज सिंह ,
 
 
आनंत विक्रम सिंह, फहद आदित्य, आशुतोष ,आदित्य यादव, आरुषि ,अंजलि, उमा सिंह श्रेया जैन, दिव्या ,आकांक्षा आदि  पर छात्रों ने प्रतिभाग किया। गणित प्रदर्शनी में कोण के प्रकार , 3D , 2Dआकार, अबेकस आयत एवं परिमाप, ट्रैक्टर का प्रयोग, फ्रेक्शन रोबोट, आरोही अवरोही क्रम, पॉलीगान, घड़ी जैसे विभिन्न मॉडल छात्रों द्वारा प्रदर्शनी में वर्णित किए गए।
 
 
 
प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने बच्चों की कार्यकुशलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।इस प्रदर्शनी को सफल बनाने में गणित एवं विज्ञान के अध्यापकों दीपिका तिवारी ,रूपल श्रीवास्तव, शिवा सिंह ,दिलीप सिंह ,अनुपमा सिंह एवं अतुल कुमार ने मार्गदर्शन दिया।
 
 
Tags:  

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel