डेंगू बीमारी की चपेट में आने से युवक की हुई मौत

परिजनों ने बताया कि फहीम को डेंगू बुखार हो जाने के कारण उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। जिसके कारण शुक्रवार की देर रात उनकी मौत हो गई

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
 
लखनऊ। मोहनलालगंज नगर पंचायत क्षेत्र के मऊ गांव में डेंगू बीमारी की चपेट में आकर एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया गांव में दहशत व्याप्त मोहनलालगंज नगर पंचायत के मऊ गांव निवासी फहीम कुरेशी उम्र लगभग 30 वर्ष जो पिछले 1 सप्ताह से बुखार से पीड़ित थे। जिनका  इलाज एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था
 
 
 
परिजनों ने बताया कि फहीम को डेंगू बुखार हो जाने के कारण उनकी हालत काफी गंभीर हो गई थी। जिसके कारण शुक्रवार की देर रात उनकी मौत हो गई। वही मृतक फहीम की बहन रुखसार बानो का भी बुखार आने के कारण निजी हॉस्टल में उनका इलाज चल रहा है। परिजनों ने यह भी बताया कि मृतक फहीम की शादी डेढ़ माह पूर्व ही हुई थी।
 
 
 
मौत की सूचना पाकर पत्नी सहित परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। वही डेंगू से हुई मौत के कारण लोगों में दहशत व्याप्त हो गई है। ग्रामीणों ने नालियों की साफ-सफाई व फागिंग ना कराने का आरोप नगर पंचायत पर लगाया है।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments