प्रमोद रौनियार,
कुशीनगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का आगमन कल 20 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे राजकीय वायुयान द्वारा कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हो रहा है। जहां से वह सड़क मार्ग से पथरदेवा में उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आयोजित किसान मेला में भाग लेंगे। पुनः 4:10 बजे कुशीनगर अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि उप मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता स्वागत करेंगे।