पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ने बाढ़ पीड़ितों का जाना कुशलक्षेम, वितरण किया राहत सामग्री
स्वतंत्र प्रभात
टांडा अंबेडकर नगर। शनिवार को विधानसभा क्षेत्र टाण्डा में सरयू नदी तट पर नि.जिलाध्यक्ष भाजपा कपिल देव वर्मा पूर्व प्रत्याशी विधानसभा ने पल्टू पीपर अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर बाढ़ पीड़ितों का कुशलक्षेम लिये। बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी जनसमस्याओं को सुनकर प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। बाढ़ आपदा राहत सामाग्री लगभग 80 पैकेट वितरित किया गया। मच्छरों से बचाव के लिए फाकिंग वह अन्य व्यवस्थाओं की उपलब्धता कराया।कपिल देव वर्मा ने बाढ़ पीड़ितों को अवगत कराया कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा की चपेट में आये लोगो के घर क्षतिग्रस्त होने की अवस्था मे उन्हें मुख्यमंत्री आवास योजना में 1.20 लाख की सहायता दी जाए, जनहानि में 4 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश हैं,आपदा के समय सरकार आपके साथ है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमण में मुख्य रूप से हंसवर मण्डल अध्यक्ष सुग्रीम कन्नौजिया, नारद विश्वकर्मा, विशाल सिंह, विक्रम बहादुर , बृजेश मौर्या, बीरू कन्नौजिया, अरविन्द चौहान, अंकुर वर्मा, सूरज कन्नौजिया कुल दीप विश्वकर्मा, पिन्टू यादव व अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel
खबरें

Comment List