प्रयागराज में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हत्या, लूटकांड व दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम
On
स्वतंत्र प्रभात
प्रयागराज :
प्रयागराज के गंगापार में दो परिवारों के 7 लोगों की सामूहिक हत्या, अनेकों लूटकांड और दुष्कर्म में शामिल गिरोह के एक बदमाश को पुलिस ने फाफामऊ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है।
एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि कुख्यात एवं दुर्दांत बदमाश मुर्गी पांख पुत्र स्व. विशुनधारी औरंगाबाद, बिहार का रहने वाला है। यह सोरांव, फाफामऊ, कौंधियारा, नवाबगंज समेत अन्य सामूहिक हत्याकांड व लूटकांड मामले में वांछित था, इस पर 50 हजार का इनाम घोषित था।
ये डकैतों का गैंग योजनाबद्ध तरीके से रात के समय हत्या और डकैती की घटना को अंजाम देते थे।
आरोपी ने अपने गिरोह के साथ मिल 5 जनवरी 2020 को सोरांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत यूसुफपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। हत्याकांड में विजय शंकर तिवारी, उसकी पत्नी सोनी, सोनू, कान्हा, कुंज की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में बिहार गैंग के अभी तक छह सदस्यों को गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
इसके कुछ महीनों बाद ही 27 जुलाई 2021 को सोरांव इलाके के ही चांदपुर सराय भारत गांव में आरोपी का गिरोह रात में एक मकान लूटपाट कर रहा था। तभी घर में सो रहे देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी आवाज़ सुन कर जाग गए । इसके बाद बदमाशों ने उनकी नृशंस हत्या कर दी।
इससे पहले 21-22 नवंबर, 2021 की आधी रात एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी। मृतकों में पति, पत्नी, बेटी और 10 साल का एक दिव्यांग लड़का शामिल था। वारदात में मुर्गी का भी नाम सामने आया था।
थरवई में पांच लोगों की हुई थी हत्या
थरवई थाना क्षेत्र के खेवराजपुर में 16 अप्रैल एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या कर दी गई थी। इस दौरान महिलाओं के साथ रेप की भी बात बदमाशों ने पुलिस से पूछताछ में स्वीकार की है। पुलिस ने उस समय मुर्गी पांख के शामिल होने की बात स्वीकारी थी।
About The Author
स्वतंत्र प्रभात मीडिया परिवार को आपके सहयोग की आवश्यकता है ।
Related Posts
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक स्वतंत्र प्रभात ऑनलाइन अख़बार
17 Dec 2025
16 Dec 2025
16 Dec 2025
Post Comment
आपका शहर
16 Dec 2025 21:35:59
Kal Ka Mausam: देशभर में मौसम इस समय लगातार करवट बदल रहा है। कहीं शीत लहर लोगों को ठिठुरा रही...
अंतर्राष्ट्रीय
28 Nov 2025 18:35:50
International Desk तिब्बती बौद्ध समुदाय की स्वतंत्रता और दलाई लामा के उत्तराधिकार पर चीन के कथित हस्तक्षेप के बढ़ते विवाद...

Comment List