सेवा दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

सेवा दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

– मास्क व सेनेटाइजर का हुआ वितरण बस्ती। कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का 51 वां जन्मदिन जिले में सेवा दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने मनाया। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में जिला अस्पताल परिसर में सेवा शिविर लगाकर लोगों में निशुल्क दवा, मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण डॉ शैफ फारूकी

– मास्क व सेनेटाइजर का हुआ वितरण

बस्ती। कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी का 51 वां जन्मदिन जिले में सेवा दिवस के रूप में कांग्रेसियों ने मनाया। जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के नेतृत्व में जिला अस्पताल परिसर में सेवा शिविर लगाकर लोगों में निशुल्क दवा, मास्क, सेनेटाइजर आदि का वितरण डॉ शैफ फारूकी व डॉ वाहिद सिद्दीकी की देख रेख में किया गया।

इसी कड़ी में तहसील व ब्लाक मुख्यालयों सहित अनेक स्थानों पर भोजन वितरण, मास्क व सेनेटाइजर का वितरण कर राहुल गांधी के स्वस्थ जीवन की कामना किया गया। अंकुर वर्मा ने कहा कि कोरोना संकट काल को देखते हुए राहुल गांधी जी का जन्म दिन जनपद के विभिन्न हिस्सों में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। बताया कि कोरोना संकट काल के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओें ने हर संभव लोगों की मदद किया, यह सिलसिला जारी है।

इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेमशंकर द्विवेदी, शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ल, रफीक खां, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Post Comment

Comment List

आपका शहर

अंतर्राष्ट्रीय

Online Channel