
पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करेगी कांग्रेस -आलोक प्रसाद
On
अम्बेडकरनगर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, उत्तर कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया , पूर्व विधायक राम जियावन जी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव /अम्बेडकरनगर जनपद प्रभारी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ संतोष कुमार, लालू कन्नौजिया
अम्बेडकरनगर
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, उत्तर कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पुनिया , पूर्व विधायक राम जियावन जी, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामकुमार पाल, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव /अम्बेडकरनगर जनपद प्रभारी अनुसूचित जाति
प्रकोष्ठ संतोष कुमार, लालू कन्नौजिया छात्र नेता लखनऊ विश्वविद्यालय के साथ माधवपुर गांव का दौरा किया और पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर आलोक प्रियदर्शी से मुलाकात की। विगत दिनों अकबरपुर कोतवाली अन्तर्गत माधवपुर गांव में हुई हत्या और जहाँगीरगंज थाना क्षेत्र के राम सराय में हुई नाबालिग बालिका के साथ हुई सामूहिक
बलात्कार की घटना में अब तक हुई कार्रवाई से अवगत होने के लिए पुलिस अधीक्षक अम्बेडकरनगर आलोक प्रियदर्शीसे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा जनपद में हुई घटनाओं पर निष्पक्ष कार्यवाही की जाएगी, किसी निर्दोष को फसांया नही जायेगा। प्रतिनिधि मंडल मेडिकल कॉलेज लखनऊ में
मुलाकात की और यथा संभव मदद की गयी।कांग्रेस पार्टी हर पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करेगी। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है जनता त्रस्त है, भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, प्रदेश में जंगलराज है जंगल राज में हम पीड़ितों, मासूमों और मजलूमों की लडाई लडेंगे।
पत्रकार वार्ता में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मो. अनीस खान, दुर्गा प्रसाद पाण्डेय, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार, पूर्व प्रत्याशी कटेहरी विथानसभा अमित वर्मा, निवर्तमान नगर अध्यक्ष अकबरपुर गुलाम रसूल “छोटू”, सुखीलाल बर्मा, राष्ट्रीय छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल वर्मा, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक सत्यार्थी, अजय पासवान, संतोष सुमन, निशा भारती, सर्वदेव, ज्ञानधर वर्मा, संतराम वर्मा, भगत राज वर्मा, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।
Tags:
About The Author
Related Posts
Post Comment
आपका शहर

25 Mar 2023 20:13:26
प्रधानमंत्री द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत प्रत्येक किसानों को हर चौथे माह में 2000 रुपए मिलते है
अंतर्राष्ट्रीय

21 Mar 2023 12:34:12
International: जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत के लिए मंगलवार सुबह कीव के लिए...
Online Channel
भारत
खबरें
शिक्षा

Comment List