पंचायत सदस्य महासभा संगठन की बैठक हुई संपन्न
जागरूक करते हुए संगठन को मजबूती की ओर ले जाने पर बल दिया गया।
स्वतंत्र प्रभात
सूरतगंज बाराबंकी।
जिसमे ग्राम पंचायत में हो रहे भष्टाचार व सदस्यों के शोषण की रोकथाम के लिए जागरूक करने एवं ग्रामीण स्तर पर संगठन की ईकाई तैयार करने पर मंथन किया गया।इसके साथ ही सदस्यों को उनके हक की अहम जानकारी भी दी गई।इस दौरान ग्राम पंचायत सदस्य महासभा के पदाधिकारियों सर्वसम्मति से पत्रकार सत्यवान पाल को ब्लाक मीडिया प्रभारी सूरतगंज व बद्री विशाल बाजपेई को ब्लॉक उपाध्यक्ष,चंद्रेश कुमार,समाईदीन आदि लोगों को ब्लॉक स्तरीय पदों पर मनोनीत किया गया।ग्राम अध्यक्ष नसरीन,सुन्दर लाल,मदन लाल,रामकुमार,भीमसेन, लवकुश,सुभाष चंद्र,विद्या प्रसाद, शब्बू सहित दर्जनों लोगों को सदस्यता देकर नियुक्ति पत्र दिया गया।इस अवसर पर ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडे,प्रदेश मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार शुक्ला,प्रदेश प्रवक्ता दिलीप सिंह यादव,प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक सिंह सरल,युवा प्रदेश सचिव राजकुमार रावत,अयोध्या मंडल मीडिया प्रभारी पी एन सिंह,शिवम मिश्रा,अमित सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comment List